{"_id":"f8ef27427d9ab7ecda7e3e3dce79a148","slug":"200-crore-hapur-can-change-scenario-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"200 करोड़ के बजट से बदलेगी हापुड़ की तस्वीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
200 करोड़ के बजट से बदलेगी हापुड़ की तस्वीर
अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 15 Feb 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़-पिलखुवा विकास प्राधिकरण (एचपीडीए) बोर्ड की 51वीं बैठक 17 फरवरी को मेरठ के मंडलायुक्त कार्यालय में अपराह्न तीन बजे से होगी। इसमें 200 करोड़ से अधिक के बजट को मंजूरी मिलने की उम्मीद है।
इससे शहर के विकासकार्यों को रफ्तार मिलेगी। प्राधिकरण के अधिकारी कई दिनों से बोर्ड की बजट बैठक की तैयारी में लगे थे। सूत्रों की माने तो मंडलायुक्त आलोक सिन्हा की अध्यक्षता में होने वाली बजट बैठक में कुल 18 प्रस्ताव पेश होगे।
इनमें सबसे मुख्य 2016-17 के लिए प्राधिकरण का बजट होगा जो 200 करोड़ रुपये से भी अधिक होने की उम्मीद है। पिछले साल करीब 100 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत हुआ था।
विज्ञापन
इस साल का बजट पिछले साल के मुकाबले दोगुना से अधिक का होगा। प्राधिकरण की आनंद विहार और प्रीत विहार आवासीय योजना में आवासीय भूखंडों की बिक्री की नीतियों में परिवर्तन संबंधी प्रस्ताव रखे जाएंगे।
एचपीडीए के उपाध्यक्ष आरके सिंह का दावा है कि चालू वित्तीय वर्ष में पिछले के मुकाबले प्राधिकरण की आय तीन गुना तक बढ़ने की उम्मीद है। 2014-15 में हापुड़ प्राधिकरण की कुल आय लगभग 36 करोड़ रुपये थी।
उनके कार्यकाल में एक अप्रैल 2015 से 31 जनवरी तक प्राधिकरण को विभिन्न श्रोतों से 75 करोड़ रुपये की आय हो चुकी है। जबकि इस वित्तीय वर्ष को पूरा होने में 31 जनवरी से 31 मार्च तक दो माह का समय शेष है। उनका मानना है कि 31 मार्च 2016 तक प्राधिकरण की आय 100 करोड़ से अधिक हो जाएगी।