{"_id":"676ed06b5b0df1203c0bc7c3","slug":"20-percent-passenger-short-hapur-news-c-135-1-hpr1005-118547-2024-12-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बसों में घट गई 20 फीसदी यात्रियों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बसों में घट गई 20 फीसदी यात्रियों की संख्या
Fri, 27 Dec 2024 09:36 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 27 Dec 2024 09:36 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। सर्दी और कोहरे का असर परिवहन निगम पर भी पड़ने लगा है। पिछले एक सप्ताह में 20 प्रतिशत तक यात्रियों की संख्या घटी है। इसके कारण निगम की प्रतिदिन हाेने वाली आय करीब चार लाख रुपये घटकर 17 लाख पर पहुंच गई है।
हापुड़ डिपो की करीब 106 बसों में 15 हजार से अधिक यात्री रोजाना सफर करते हैं। आम दिनों में विभाग को इनसे करीब 22 लाख रुपये तक की आय होती है, लेकिन अब यह घटकर करीब 17 से 18 लाख तक पहुंच गई है। इसके साथ ही यात्रियों की संख्या भी घटकर 12 से 13 हजार रह गई है। लंबे रूटों पर चलने वाले यात्रियों की संख्या में अधिक कटौती हुई है, इसमें लखनऊ, मुरादाबाद, बरेली, हलद्वानी जैसे मार्गों पर यात्री अधिक घटे हैं। जबकि, लोकल रूटों पर 10 प्रतिशत यात्रियों की संख्या में कमी आई है। रात को सफर करने वाले 70 प्रतिशत ही यात्री रह गए हैं। इस कारण कुछ रूटाें से बसों को हटाकर लोकल रूटों पर संचालित किया जा रहा है।
मामले में एआरएम रणजीत सिंह का कहना है कि सर्दी के कारण ही यात्रियों की संख्या घटी है, लेकिन विभाग लगातार सभी रूटों पर बसों का संचालन कर रहा है।