{"_id":"66e31bfed4fb0faa3f02b4e3","slug":"20-people-injured-in-accident-hapur-news-c-306-1-gha1001-109411-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: गलत दिशा से आ रही बस को बचाने में पिकअप पलटी, 20 श्रद्धालु घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: गलत दिशा से आ रही बस को बचाने में पिकअप पलटी, 20 श्रद्धालु घायल
Thu, 12 Sep 2024 10:21 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 12 Sep 2024 10:21 PM IST
विज्ञापन
ब्रजघाट। बृहस्पतिवार की सुबह हाईवे-9 स्थित गांव अल्लाबख्शपुर में दिल्ली की तरफ से आ रही पिकअप सामने से विपरीत दिशा में आ रही बस को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप पलटने से उसमें सवार करीब 20 श्रद्धालु घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को गढ़ सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर हालत देखते हुए कई घायलों को मेरठ रेफर कर दिया।
जनपद मुरादाबाद के गांव नरोदा से पांच दिन पूर्व करीब 25 श्रद्धालु राजस्थान जिले के बागड़ में जात लगाने के लिए गए थे। जात लगाने के बाद लौटते हुए जैसे ही बृहस्पतिवार की सुबह करीब 6 बजे हाईवे -9 पर गांव अल्लाबख्शपुर के पास पहुंचे तो दिल्ली की तरफ गलत दिशा से डग्गामार बस सामने आ गई। जिसे देखकर चालक पिकअप से नियंत्रण खो बैठा और वाहन पलट गया। जिसमें सवार संतोष, जीतू, नितिन, सचिन, प्रकाश, दीप, निशा, रुचिन, बर्फ सिंह, गोपाल, हरवती, शिवम, गुनगुन, संजना, मानी, यश कुमार, कुलदीप निवासी नरोदा घायल हो गए। वहीं घायलों में चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को गढ़ सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने कुछ लोगों की गंभीर हालत देखते हुए मेरठ के लिए रेफर कर दिया।
हादसों का हॉट स्पाट बना अल्लाबख्शपुर कट
गांव अल्लाबख्शपुर में हाईवे पर कट सड़क हादसों का हॉट स्पाट बन गया है। यहां आए दिन होने वाले सड़क हादसे जानलेवा साबित हो रहे हैं। हालांकि अधिकारियों को यह कट नहीं दिखाई दे रहे हैं। इतने हादसों के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
घायलों के लिए मददगार बने ग्रामीण
यहां होने वाले हादसों के लिए ग्रामीण ही मददगार बनते हैं। बृहस्पतिवार की सुबह को भी हुए सडक़ हादसे में घायलों को ग्रामीणों ने अस्पताल तक पहुंचाने का काम किया। ग्रामीणों की सूचना पर ही पुलिस भी मौके पर पहुंची।
कोट -
हादसे में सभी घायलों का उपचार कराया जा रहा है। हालांकि दो लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया है। उनकी सेहत में भी सुधार है।- जितेंद्र कुमार शर्मा, सीओ