{"_id":"586694e04f1c1bd606eeb513","slug":"1950-student-movement-in-the-board-exam-this-year","type":"story","status":"publish","title_hn":"इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में घट गए 1950 छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में घट गए 1950 छात्र
ब्यूरो , अमर उजाला हापुड़
Updated Fri, 30 Dec 2016 11:21 PM IST
विज्ञापन
Exam
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा के फार्म ऑनलाइन भरे जाने से शिक्षा माफियाओं के मंसूबे विफल होने लगे हैं। साल दर साल छात्रों की संख्या कम होती जा रही है। इस वर्ष बीते साल की तुलना में 1950 छात्र कम हो गए हैं। कुल 27,572 स्टूडेंट्स परीक्षा देंगे। माध्यमिक शिक्षा विभाग के अफसरों ने परीक्षा की तैयारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
दो वर्ष पहले तक यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट की परीक्षा के फार्म ऑफलाइन भरे जाते थे, ऐसे में शिक्षा माफिया छात्रों के कई स्कूलों से फार्म भरवा देते थे। रिकॉर्ड में तो छात्रों की संख्या काफी अधिक रहती थी, लेकिन परीक्षा में छात्र काफी कम बैठते थे।
विज्ञापन
शिक्षा माफियाओं पर शिकंजा कसने के उद्देश्य से बोर्ड ने ऑनलाइन फार्म भरने की व्यवस्था शुरू की थी। यह व्यवस्था शुरू होते ही एक से अधिक स्कूलों से फार्म भरने वाले छात्र पकड़ में आने लगे। यही कारण है कि अब साल दर साल छात्रों की संख्या कम होती जा रही है।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा विभाग के आंकड़ों के अनुसार वर्ष 2016 में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के 29,522 छात्र बोर्ड परीक्षा में बैठे थे। इस वर्ष इन छात्रों की संख्या घटकर 27,572 रह गई है। बोर्ड परीक्षा 40 परीक्षा केंद्रों पर संपन्न होगी।
जिला विद्यालय निरीक्षक बीके शर्मा ने बताया कि बीते वर्ष के मुकाबले इस वर्ष की बोर्ड परीक्षा में छात्रों की संख्या घट गई है। परीक्षा के लिए तैयारियां चल रही हैं। छात्रों को कोई असुविधा नहीं होने दी जाएगी।