{"_id":"5cdc5bb5bdec22074563441f","slug":"191557945269-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव, शहरों को आज से मिलेगी 24 घंटे बिजली आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव, शहरों को आज से मिलेगी 24 घंटे बिजली आपूर्ति
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जिले को आज से मिलेगी 24 घंटे बिजली आपूर्ति
- बिजली चोरी रोकने को रात में विजिलेंस मारेगी छापा
- लाइन लॉस को 25 से 15 फीसदी पर लाने की कवायद शुरू
- पश्चिमांचल के एमडी ने अफसरों को दिए निर्देश
- बिजली चोरी की सूचना देने के लिए मोबाइल नंबर जारी
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में बृहस्पतिवार से 24 घंटे बिजली आपूर्ति मिलेगी। लाइन लॉस को 15 फीसदी तक लाने व बिजली चोरी रोकने के लिए रात में विजिलेंस की टीम छापे भी मारेगी। पश्चिमांचल के एमडी ने अफसरों को कड़े दिशा निर्देश दिए हैं, साथ ही बिजली चोरी की सूचना देने के लिए मोबाइल नंबर भी जारी किया है, इस नंबर पर सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ ही बिजली की डिमांड भी काफी बढ़ गई है। ऐसे में निगम अफसरों ने शहर, देहात को 24 घंटे तक आपूर्ति देने का दावा भी किया है। बृहस्पतिवार से यह व्यवस्था लागू करने की बात कही जा रही है। हालांकि यह व्यवस्था तभी संभव हो पाएगी, जब क्षेत्र में बिजली चोरी पर विराम लगे।
फिलहाल जिले में लाइन लॉस 25 फीसदी से ऊपर चल रहा है। इसके चलते निगम अफसरों को हर महीने करोड़ों की चपत लग रही है, साथ ही पर्याप्त आपूर्ति खरीद पाने में भी मुश्किल हो रही है। इस समस्या से निजात पाने को पश्चिामांचल के एमडी आशुतोष निरंजन ने स्थानीय अफसरों को लाइन लॉस 15 फीसदी से कम करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
साथ ही रात के समय बिजली निगम की टीम व विजिलेंस द्वारा छापेमारी करने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश मिलते ही स्थानीय अफसर हरकत में आ गए हैं और औचक कार्रवाई की योजना भी तैयार कर ली है। इतना ही नहीं बिलजी चोरी की सूचना देने के लिए मोबाइल नंबर 9193330020 जारी किया है, इस नंबर पर सूचना देने वालों की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
अधीक्षण अभियंता बीएल मौर्य का कहना है कि एमडी के निर्देश पर जिले को 24 घंटे आपूर्ति मिलेगी। बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी, पकड़ में आने वालों को जुर्माना देने के साथ जेल भी जाना पड़ेगा।