फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   रमजान के पहले जुमे पर मांगी मुल्क में चैन व अमन की दुआ

रमजान के पहले जुमे पर मांगी मुल्क में चैन व अमन की दुआ

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 11 May 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
रमजान के पहले जुमे पर मांगी मुल्क में चैन व अमन की दुआ
रमजान के पहले जुमे पर मांगी मुल्क में चैन व अमन की दुआ
विज्ञापन


हापुड़। रमजान उल मुबारक के पहले जुमे पर छोटे बच्चों ने भी रोजा रखकर नमाज अदा की। नमाजियों ने नमाज के बाद देश में चैन और अमन की दुआ मांगी। इस दौरान मस्जिदों के आसपास पुलिस द्वारा सुरक्षा के कड़े प्रबंध रहे।
रमजान के पहले शुक्रवार को मस्जिदों में रमजान के पहले जुमे की नमाज अदा की गई। नमाज से पहले मस्जिद के इमामों ने रोजा की अहमियत पर नजर डालते हुए खुदा का शुक्रिया अदा करने की बात कही।
विज्ञापन

उन्होंने बताया गया कि रमजान में आंख, मुंह व कान की हिफाजत करते हुए खुदा की इबादत करनी चाहिए। क्योंकि भूखा और प्यासा रहना ही रोजा नहीं है, बल्कि बुराईयों से बचकर खुदा की इबादत करना रोजा कहलाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर की जामा मस्जिद, मरकज वाली मस्जिद, मदरसा रहमानिया, मस्जिद नूरवफान गंज, मोती मजिस्द, अली खान मस्जिद, हीरा मस्जिद, मस्जिद बाजार वाली मस्जिद आदि मस्जिदों में जुमे की नमाज अदा की गई। इस दौरान मजिस्दों पर पुलिस ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रही। लेपर्ड बाइकों पर सवार पुलिसकर्मी गश्त पर दिखाई दिए। नमाज के दौरान पुलिसकर्मी बुलंदशहर रोड पर ट्रैफिक भी व्यवस्थित करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed