{"_id":"5c783363bdec22739f75854a","slug":"191551381347-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देशवासियों की आकांक्षाओं को करेंगे पूरा-प्रधानमंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देशवासियों की आकांक्षाओं को करेंगे पूरा-प्रधानमंत्री
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देशवासियों की आकांक्षाओं को करेंगे पूरा : प्रधानमंत्री
हापुड़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि वर्ष 2019 से 2024 तक देशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करने, विश्व की टॉप पांच अर्थव्यवस्थाओं में शामिल होने, तेज उन्नति के लिए उड़ान भरने और संकल्प से सिद्धी तक पहुंचने का समय है। किसानों के हित में 99 सिंचाई परियोजनाओं पर तेजी से कार्य चल रहा है।
एलएन पब्लिक स्कूल में बृहस्पतिवार को महा संवाद कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली से भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से रूबरू हो रहे थे। इसमें हापुड़ के महेश तोमर द्वारा पूछे गए सवाल, आपने 2014 में बहुत कुछ किया, अब 2019 में आप देश को किस दिशा में लेकर जाएंगे, का पीएम जवाब दे रहे थे।
उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 से 2019 तक का समय देशवासियों की आवश्यकताओं को पूरा करना, बुनियादी जरूरतों को घर-घर तक पहुंचाना, निराशा को आशा में बदलना था, जिसमें वह सफल रहे हैं। वर्ष 2019-24 तक का समय देशवासियों की आकांक्षाओं को पूरा करना, देश को टॉप 5 अर्थव्यवस्था में शामिल करना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि केंद्र में जब उनकी सरकार आई थी, तब देश विश्व की 11वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था थी, जो कड़े परिश्रम के बाद अब 6वीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुकी है।
विज्ञापन
अटल बिहारी बाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार देश को बुलंदियों पर ले जा रही थी, लेकिन 2004 में सरकार के जाते ही दूसरी सरकार ने देश को पीछे खींचा। उसके बाद भ्रष्टाचार को जमकर बढ़ावा मिला, देश की सुरक्षा में कमीशनखोरी की गई, राफेल को अटका दिया, अर्थव्यवस्था को भी डगमगाने का काम किया।
भ्रष्टाचार को दूर करने के लिए उनकी सरकार ने डीबीटी सुविधा शुरू कर सरकारी पैसों की लूट को बंद कराया है। इसके अलावा किसानों के लिए 99 सिंचाई परियोजनाओं पर काम चल रहा है जो जल्द ही किसानों के हित में लागू की जाएंगी। हापुड़ समेत प्रदेश के कार्यकर्ताओं और जनता का उन्होंने धन्यवाद किया। साथ ही आगामी चुनाव में कोई चूक न करने की अपील की।
इस मौके पर पश्चिमी उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष अश्वनी त्यागी, सदर विधायक विजयपाल आढ़ती, सुधीर अग्रवाल, चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत, जिलाध्यक्ष डा.विकास अग्रवाल, एलएन कॉलेज के डायरेक्टर पंकज अग्रवाल, मालती भारती, डा.आराधना बाजपेयी, मनोज वाल्मीकि, प्रमोद जिंदल, प्रवीण सेठी, अशोक राणा, रितिक त्यागी, डा. नीलम, गगन बाटला, श्यामेंद्र त्यागी आदि मौजूद रहे।