{"_id":"5b1d72f44f1c1b214d8b5ae6","slug":"191528656628-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूथों पर अनुपस्थित रहने वाले 26 बीएलओ का वेतन काटने के आदेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूथों पर अनुपस्थित रहने वाले 26 बीएलओ का वेतन काटने के आदेश
Updated Mon, 11 Jun 2018 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बूथों पर अनुपस्थित रहने वाले 26
बीएलओ का वेतन काटने के आदेश
हापुड़। एक से 30 जून तक चल रहे मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान रविवार को विशेष कार्यक्रम के तहत बूथों पर बीएलओ द्वारा मतदाता सूची को पढ़कर सुनाया जाना था। इस दौरान सभी बीएलओ को उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए थे। मगर, अधिकारियों के निरीक्षण में हापुड़ तहसील क्षेत्र में 26 बीएलओ अनुपस्थित पाए गए। सभी का एक दिन का वेतन काटने के आदेश दिए गए हैं। आदेशों के अनुसार इस माह के पहले और चौथे रविवार को बूथों पर बीएलओ उपस्थित रहकर लोगों के समक्ष मतदाता सूची पढ़कर सुनाएंगे। मगर, कुछ लापरवाह बीएलओ इस दिन भी गायब रहे। एडीएम जयनाथ यादव सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने बूथों का निरीक्षण किया। हापुड़ तहसील क्षेत्र में 26 बीएलओ अनुपस्थित पाए गए। इन सभी बीएलओ के एक-एक दिन का वेतन काटे जाने के आदेश दिए गए हैं। एडीएम ने बताया कि आदेशों के बावजूद इस प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।