{"_id":"5a52650c4f1c1b4d198b583f","slug":"191515349260-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसपी ने बदले दरोगाओं और पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसपी ने बदले दरोगाओं और पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र
Updated Sun, 07 Jan 2018 11:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी ने बदले दरोगाओं और पुलिसकर्मियों के कार्यक्षेत्र
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। जिले की कानून व यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए रविवार को एसपी हेमंत कुटियाल ने दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में फेरबदल कर दिया। कुछ पुलिसकर्मियों के भी कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है।
एसपी हेमंत कुटियाल ने दरोगाओं के कार्यक्षेत्र में फेरबदल करते हुए छिजारसी चौकी के प्रभारी रहे जितेंद्र राणा को नंगौला चौकी का प्रभारी, रेलवे रोड चौकी प्रभारी राजीव कुमार को छिजारसी चौकी प्रभारी, पुलिस लाइन से सतवीर सिंह को दोयमी चौकी का प्रभारी, समाना चौकी के प्रभारी रामचरण को बस अड्डा चौकी प्रभारी बनाया गया है। राम किशोर सिंह को बस अड्डा चौकी प्रभारी से समाना चौकी प्रभारी व ब्रजनाथपुर चौकी प्रभारी ब्रह्मपाल सिंह को बहादुरगढ़ कस्बा चौकी का प्रभारी नियुक्त किया है।
इसके अलावा बहादुरगढ़ थाने में तैनात दल सिंह को रेलवे रोड हापुड़ का प्रभारी, हापुड़ नगर में तैनात अरमान अहमद को ब्रजनाथपुर चौकी का प्रभारी व नंगौला चौकी के प्रभारी बलवीर सिंह को केशवनगर चौकी का प्रभारी बनाया गया है। वहीं, बहादुरगढ़ चौकी के प्रभारी प्रताप सिंह को हाफिजपुर थाने भेजा गया है।
विज्ञापन
वहीं थाना हाफिजपुर से अजयवीर सिंह को पिलखुवा भेजा गया। पिलखुवा थाने से सुरेंद्र सिंह को हापुड़ नगर भेजा गया। वहीं पुलिस लाइन से राम निवास को बहादुरगढ़ एचसीपी मुनेश्वर को हाफिजपुर से बहादुरगढ़, हाल ही में पुलिस लाइन गए एचसीपी योगेंद्र कुमार को पुलिस लाइन से यातायात पुलिस, सोहनवीर सिंह यातायात पुलिस में भेजा गया है।
जबकि कांस्टेबल जूनेश कुमार को सिंभावली थाने से यातायात पुलिस, सचिन शर्मा को जीडी कार्यालय से यातायात पुलिस, हरीश शर्मा को गढ़ थाने से अभियोजन कार्यालय, बहादुरगढ़ थाने से देवापल सिंह को अभियोजन कार्यालय, कृष्णवीर को पिलखुवा से पुलिस लाइन, चंद्रवीर सिंह को पुलिस लाइन से यातायात पुलिस में भेजा गया है। एसपी की इस कार्रवाई से कहीं खुशी कहीं गम का माहौल है। उन्होंने कहा कि जिले की कानून और यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए यह निर्णय लिया गया है।