फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   वाहनों की भिड़ंत में मां-बेटे समेत सात घायल हुए

वाहनों की भिड़ंत में मां-बेटे समेत सात घायल हुए

Sun, 07 Jan 2018 11:50 PM IST
Updated Sun, 07 Jan 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
वाहनों की भिड़ंत में मां-बेटे समेत सात घायल हुए
वाहनों की भिड़ंत में मां-बेटे समेत सात घायल
विज्ञापन

- हालत बिगड़ती देख चिकित्सक ने दो को मेरठ किया रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। वाहनों की भिड़ंत में मां-बेटे समेत सात घायल हो गए। इनमें हालत बिगड़ती देख चिकित्सक ने दो को मेरठ रेफर कर दिया।
कोहरा गिरने से शनिवार की रात में करीब 11 बजे गांव अठसैनी के सामने फ्लाई ओवर के पास हाईवे से होकर चनी मिल को गन्ना ले जा रहे ट्रॉले ने गजरौला की तरफ जा रही कार को साइड मार दी। इस हादसे में कार चला रहे विवेक समेत पिछली सीट पर बैठी सरिता और उसका चार वर्षीय बेटा अंकित निवासी अमरोहा घायल हो गया। सरिता शहादरा में रहने वाली अपनी बहन के घर से वापस लौट रही थी। दूसरी घटना शनिवार की रात में करीब 12 बजे गांव अल्लाबख्शपुर के स्पीड ब्रेकर पर हुई। वहां पीछे से जा रही कैंटर ने कोहरे के चलते एक कार को साइड मार दी। इसमें कार चला रहा यूनुस और पास वाली सीट पर बैठा उसका दोस्त सुनील निवासी चंदौसी घायल हो गया, जो दिल्ली से लौट रहे थे। तीसरी घटना रविवार की सुबह करीब आठ बजे गढ़-मेरठ रोड पर गांव पौपाई के पास हुई। वहां दूध के टैंकर की साइड लगने से बाइक चला रहा सुनील सिंह और पीछे बैठा उसका चचेरा भाई निशांत निवासी मवाना घायल हो गया। जो गजरौला की फैक्ट्री में जॉब करने वाले मामा वीरपाल से मिलने आ रहे थे। घायलों को पुलिस स्थानीय नर्सिंग होम को ले आई। वहां हालत बिगड़ती देख चिकित्सकों ने निशांत और सुनील को मेरठ रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed