{"_id":"59e25b684f1c1bdb538b779e","slug":"191508006760-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में 6 घायल , दो मेरठ रेफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में 6 घायल , दो मेरठ रेफर
Updated Sun, 15 Oct 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों में 6 घायल , दो मेरठ रेफर
गढ़मुक्तेश्वर। अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में बरेली के शिक्षक समेत 6 लोग घायल हो गए। जिनमें हालत बिगडने पर दो को मेरठ रेफर किया गया है।
जनपद बरेली के निजी शिक्षक जयवीर पाल शनिवार को रिश्तेदार के घर दिल्ली जा रहे थे। तभी गंगा पुल पार करते ही किसी अज्ञात वाहन ने उनकी इंडिका को टक्कर मार दी। हादसे में कार क्षतिग्रस्त हो गई और वे घायल हो गए। दूसरी घटना गढ़ में स्याना चौपला के निर्माणाधीन ओवरब्रिज पर हुई। यहां पुल के नीचे से निकलकर गढ़ की तरफ आ रही सेंट्रो कार को हाईवे पर जा रही डग्गामार बस ने टक्कर मार दी। जिससे कार में सवार बुलंदशहर निवासी सुनील, उसका चाचा वेदपाल और चालक राकेश घायल हो गया। तीसरी घटना गढ़ में बदरखा मोड़ पर हुई। यहां शुक्रवार रात करीब 11 बजे हाईवे पर जा रही मारुति कार को कैंटर ने साइड मार दी। हादसे में कार में बैठे लोकेश और चालक रोहित निवासी मुरादाबाद घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती करा दिया। जहां हालत नाजुक होती देख चिकित्सक ने सुनील और लोकेश को मेरठ के लिए रेफर कर दिया। ब्यूरो