{"_id":"596a6a6e4f1c1b3a558b45b5","slug":"191500146286-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रोपर्टी डीलर पर लाखों की बकायेदारी दिखा, सूची की चस्पा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रोपर्टी डीलर पर लाखों की बकायेदारी दिखा, सूची की चस्पा
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रापर्टी डीलर पर बकाया हजारों में, दिखाई 3.50 लाख, हंगामा
बिजली निगम के अफसरों ने बड़े बकायेदरों की सूची में ऐसे लोगों पर भी लाखों की बकायेदारी दिखा दी है, जिन पर निगम का महज कुछ ही रुपये बकाया है।
इस मामले में रामपुर निवासी किसान व प्रापर्टी डीलर ने निगम कार्यालय में खूब हंगामा कर मुख्यमंत्री से शिकायत की बात कही है।
उल्लेखनीय है कि बीते दिनों बिजली निगम के अफसरों ने दस बड़े बकायेदारों की सूची चस्पा की थी। इसमें रामपुर निवासी हेमराज त्यागी पर करीब 3.50 लाख रुपये का बकाया दर्शाया गया था।
जबकि उनपर निगम का महज 37 हजार रुपये बकाया है। जिला मुख्यालय पर सूची चस्पा होने से हेमराज त्यागी को काफी शर्मिंदगी झेलनी पड़ी।
शनिवार को उद्यमियों के साथ हेमराज त्यागी निगम कार्यालय पहुंचे और हंगामा किया। आईआईए के मंडलीय चेयरमैन अमन गुप्ता ने बताया कि इस मामले में निगम अफसरों की शिकायत मुख्यमंत्री से की गई है।
इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। अधिशासी अभियंता सचिन कुमार का कहना है कि इस मामले की जांच करा रहे हैं कि किस तरह सूची में उनका नाम दर्ज कर दिया गया।