{"_id":"5c5c32f5bdec22736b5ea224","slug":"181549546229-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्दी के पलटवार ने दिक्कत बढ़ाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्दी के पलटवार ने दिक्कत बढ़ाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सर्दी के पलटवार ने दिक्कत बढ़ाई
गढ़मुक्तेश्वर। सर्दी के पलटवार ने किसानों समेत सभी वर्गों की मुश्किल बढ़ा दी है। बारिश होने से जहां गन्ने की कटाई और गेहूं की बुआई ठप हो गई है। वहीं हवा में ठंडक बढ़ने और आकाश में घने बादल छाने पर आम जनजीवन भी पटरी से उतर गया है।
दिन में चमकदार धूप निकलने से तापमान बढ़ने पर पिछले कई दिनों से मौसम का मिजाज बिगड़ने के कयास लगाए जा रहे थे। इस बीच बादल छाने के साथ मंगलवार की देर रात से बुधवार सुबह तक रुक-रुककर बारिश होती रही। वहीं बारिश रुकने के बाद भी दिनभर सर्द हवा चलने से मौसम अचानक बदल गया। तेज हवा के बीच बारिश होने से सर्दी ने चौतरफा लोगों की मुश्किल बढ़ा दी हैं। बारिश से ईंधन भीगने पर जहां कोल्हू-क्रेशरों की पेराई बंद होने से गन्ने की कटाई रुक गई है, वहीं गंगा खादर के नमी वाले जंगल में पानी भरने से पिछले तीन सप्ताह के भीतर बोई गई गेहूं की खेती में भी काफी नुकसान हुआ है।
अभी छाए रहेंगे बादल
- मौसम वैज्ञानिक डॉ.नफीस चौधरी का कहना है कि मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बिजनौर की तुलना में हापुड़, मेरठ, बागपत और मुरादाबाद जनपद का तापमान काफी अधिक चल रहा था, जिससे हल्का साइक्लोन बनने पर बारिश हुई है। उन्होंने बताया कि इस समय हिमाचल प्रदेश में साइक्लोन बना हुआ है, जिससे अगले दो तीन दिनों तक आकाश में बादल छाए रहने के साथ ही बारिश होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि बारिश होने से पारा तेजी के साथ नीचे गिरा है, जिससे वेस्टर्न यूपी समेत एनसीआर के जिलों में कोहरा गिरने का सिलसिला भी बढ़ सकता है।