{"_id":"5be9cb32bdec22697300c0a7","slug":"181542048562-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा केंद्रों को लेकर पांच आपतियां मिली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा केंद्रों को लेकर पांच आपतियां मिली
Updated Tue, 13 Nov 2018 12:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षा केंद्रों को लेकर मिली पांच आपत्तियां
हापुड़। शासन द्वारा जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर घोषित किए 36 परीक्षा केंद्रों को लेकर कुल पांच आपत्तियां डीआईओएस कार्यालय में दर्ज की गई। इन आपत्तियों का निस्तारण 16 नवंबर को जिला स्तरीय समिति की बैठक में कराया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि यूपी बोर्ड हाईस्कूल/इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 7 फरवरी से प्रस्तावित हैं। परीक्षाओं को शांतिपूर्वक संपन्न कराने के लिए शासन स्तर से जिले में 36 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं।
इन केंद्रों को लेकर आपत्तियां दर्ज कराने का समय सोमवार शाम पांच बजे तक निर्धारित किया गया था। कुल पांच आपत्तियां दर्ज करायी जा सकी।
जिला विद्यालय निरीक्षक गजेंद्र सिंह ने बताया कि 16 नवंबर को जिला स्तरीय समिति की बैठक में इन आपत्तियों का निस्तारण कराया जाएगा। केंद्रों पर अव्यवस्था बर्दाश्त नहीं होगी।