{"_id":"5a3ea15c4f1c1bfc0f8b5934","slug":"181514053980-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी का झांसा देकर सिपाही पर दुष्कर्म करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शादी का झांसा देकर सिपाही पर दुष्कर्म करने का आरोप
Updated Sun, 24 Dec 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर सिपाही पर दुष्कर्म करने का आरोप
- युवती ने पुलिस से की कार्रवाई की मांग, जांच में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक मोहल्ला निवासी युवती ने एक सिपाही पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। मामले को लेकर युवती के परिजनों ने कोतवाली पहुुंचकर आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।
कोतवाली पहुंचे परिजनों ने आरोप लगाया कि दो वर्ष पूर्व पड़ोस में ही रहने वाले एक युवक ने नशीला पदार्थ खिलाकर बेहोशी की हालत में उनकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया था। युवती को होश में आने पर युवक ने शादी का झांसा देकर उसे चुप करा दिया। आरोप है कि मामला जब दोनों पक्षों के संज्ञान में आया तो युवक के परिजनों ने नौकरी लगने के बाद दोनों की शादी करा देने की बात कही। उसके बाद से युवक लगातार उसका यौन शोषण करता आ रहा है। इस दौरान युवक की नौकरी उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के पद पर लग गई। उसके बाद युवक व परिजनों ने शादी के लिए इंकार कर दिया है।
आरोप है कि इस दौरान युवती गर्भवती हो गई थी। इस पर युवक व उसके परिजनों ने मिलकर जबरन उसका गर्भपात करा दिया था। इस मामले में दोनों पक्षों में समझौता का दबाव बनाया जा रहा है। इसे लेकर कई बार पंचायत भी हो चुकी है। युवती का कहना है कि उसने आरोपी के खिलाफ सरकार द्वारा संचालित महिला सहायता केंद्र पर भी शिकायत की थी, लेकिन उसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका है। कोतवाली प्रभारी पंकज लवानिया का कहना है कि मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।