{"_id":"5968c0894f1c1bf1738b4f87","slug":"181500037257-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लखनऊ में लाठी चार्ज पर रालोद कार्यकर्ताओं ने जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लखनऊ में लाठी चार्ज पर रालोद कार्यकर्ताओं ने जताया रोष
Updated Fri, 14 Jul 2017 06:30 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो फाइल संख्या 14एचपीआर पीएच-02
लाठी चार्ज पर रालोद कार्यकर्ताओं ने जताया रोष
- राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा, लगाई किसानों के राहत की गुहार
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। लखनऊ में रालोद कार्यकर्ताओं पर लाठी चार्ज व पानी की बौछार किए जाने के विरोध में शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर इस घटना पर रोष जताया। साथ ही राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर किसानों की मांगों के निस्तारण की आवाज उठाई।
रालोद के प्रदेश सचिव प्रोफेसर अब्बास अली ने कहा कि लखनऊ में रालोद कार्यकर्ता किसानों की मांगों के निस्तारण को लेकर शांतिपूर्वक धरना प्रदर्शन कर रहे थे। भाजपा की जन विरोधी नीतियों से किसान आर्थिक तंगी में फंसते जा रहे हैं। पात्र किसानों को कर्ज माफी का लाभ नहीं मिल रहा है। गन्ना भुगतान भी समय से नहीं किया जा रहा है।
हेमंत मिश्रा ने कहा कि भाजपा सत्ता में आने से पूर्व किसानों का 15 लाख रुपये तक कर्ज माफ करने का दम भरती थी, लेकिन इन दिनों सिर्फ डिफाल्टर किसानों का एक लाख रुपये तक का कर्ज माफ किया गया है। लखनऊ में निहत्थे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज करना बेहद शर्मसार कर देने वाली घटना है।
विज्ञापन
इस मामले में कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपकर किसानों को राहत दिलाने की मांग उठाई है।
इस मौके पर सोनी सिंह, सुमित चौधरी, लक्ष्मण शर्मा, योगेश जाखड़, सुमित आर्य, रोहित, प्रमोद सैनी, अशोक मिश्रा, कांति प्रसाद त्यागी आदि मौजूद रहे।