फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ेतों में गन्ना रहने तक मिल बंद नहीं होने देंगे: भाकियू

ेतों में गन्ना रहने तक मिल बंद नहीं होने देंगे: भाकियू

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 12:54 AM IST
विज्ञापन
ेतों में गन्ना रहने तक मिल बंद नहीं होने देंगे: भाकियू
खेतों में गन्ना रहने तक मिल बंद नहीं होने देंगे : भाकियू
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ के डेहरा कुटी स्थित शिव मंदिर पर शनिवार को भाकियू की मासिक पंचायत का आयोजन किया गया, जिसकी अध्यक्षता जिला संरक्षक फूल सिंह चौहान और संचालन तहसील संयोजक कैप्टन राजेश चौधरी ने किया।

इसमें मंडल प्रवक्ता दिनेश खेड़ा ने कहा कि सिंभावली और ब्रजनाथपुर शुगर मिल प्रबंधन तत्र द्वारा मिलों का पेराई सत्र बंद करने की तैयारी की जा रही है, लेकिन अभी तक भी क्षेत्र में खेतों में गन्ना खड़ा है, लेकिन मिल द्वारा पर्याप्त मात्रा में पर्चियों का वितरण नहीं होने से गन्ने की कटाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर क्षेत्र का सारा गन्ना खरीदे बिना मिल बंद हुईं, तो भाकियू जिलाधिकारी कार्यालय पर गन्ना पहुंचाकर आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएगी। जिला महासचिव दिनेश त्यागी और जिला उपाध्यक्ष संदीप चौधरी ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेशानुसार पिछले और वर्तमान पेराई सत्र का गन्ना भुगतान जल्द से जल्द कराया जाए, अन्यथा भाकियू सड़कों पर उतर कर उग्र आंदोलन करने के लिए मजबूर हो जाएगी। महिला जिलाध्यक्ष बबली सिंह और तहसील अध्यक्ष नीलम त्यागी ने जनपद में शांतिपूर्ण मतदान के लिए पुलिस और प्रशासन का आभार भी व्यक्त किया। मंडल उपाध्यक्ष हबीब चौधरी और वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष अफजाल प्रधान ने कहा कि 22 अप्रैल से भाकियू का प्रतिनिधि मंडल क्षेत्र के गेहूं क्रय केंद्रों का निरीक्षण करेगा, ताकि किसानों को गेेहूं विक्रय करने में किसी भी तरह की परेशानी न हो। मौके पर शब्बू चौधरी, अय्यूब अली, ब्रजपाल सिंह, प्रधान चमन सिंह, इफ्तेखार खां, श्याम सुंदर त्यागी, प्रमोद त्यागी, विनोद त्यागी, राहत खां, ताहिर खां, गुलजार, घनश्याम सिंह, धर्मपाल सिंह समेत सैकड़ों किसान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed