{"_id":"5c783573bdec22116d2d9498","slug":"171551381875-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूल्हे के पिता की हार्ट अटैक से मौत हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूल्हे के पिता की हार्ट अटैक से मौत हुई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दूल्हे के पिता की हार्ट अटैक से मौत हुई
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली से गाजियाबाद बरात ले जाने की तैयारी कर रहे दूल्हे के पिता की हार्टअटैक से मौत हो जाने पर खुशी का माहौल गम में बदल गया।
सिंभावली के रेलवे रोड निवासी रामकिशन (55) के बेटे सचिन का रिश्ता गाजियाबाद निवासी एक युवती से तय हुआ था। बृहस्पतिवार शाम सचिन की बरात गाजियाबाद के लिए जानी थी। बृहस्पतिवार को रामकिशन के परिजन और रिश्तेदार बरात ले जाने की तैयारी में जुटे थे। दूल्हे को तैयार करने के दौरान महिलाएं घर में मंगलगीत गा रहीं थी। इसी बीच सीने में दर्द होने पर रामकिशन की तबियत खराब हो गई। परिजनों ने स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी मौत हो गई। रामकिशन की मौत से शादी की तैयारियां और खुशी का माहौल मातम में बदल गया।