फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   प्रगतिशील समाजवादी पार्टी 79 सीटों पर लडेगी लोकसभा चुनाव

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी 79 सीटों पर लडेगी लोकसभा चुनाव

Wed, 14 Nov 2018 11:58 PM IST
Updated Wed, 14 Nov 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
प्रगतिशील समाजवादी  पार्टी 79 सीटों पर लडेगी लोकसभा चुनाव
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी 79 सीटों पर लडे़गी लोकसभा चुनाव
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने आगामी लोकसभा चुनाव में 79 सीटों से चुनाव लड़ने का दावा किया है। उन्होंने यह भी कहा कि एक सीट अपने नेता मुलायम सिंह यादव के लिए छोड़ेंगे।

दिल्ली से संभल कल्कि आश्रम जा रहे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव का बुधवार को सिंभावली और गढ़ में भव्य स्वागत हुआ। सिंभावली में सपा के पूर्व प्रदेश सचिव सतपाल यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहना कर उनका स्वागत किया। वहीं गढ़ में पार्टी के प्रदेश सचिव सरनजीत गुर्जर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। इस मौके पर शिवपाल यादव ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव में प्रदेश की 79 सीटों पर उनकी पार्टी चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि एक सीट अपने नेता मुलायम सिंह यादव के लिए छोड़ेंगे, जिस पर पार्टी अपना प्रत्याशी नहीं उतारेगी। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा के विरुद्ध बनने वाले महागठबंधन में शामिल होने के लिए वह सहर्ष तैयार हैं। शिवपाल यादव ने केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि शहरों के नाम बदलने से कुछ भी हासिल नहीं होने वाला है। यदि आम जनता को राहत देनी है तो विकास के कार्यों को गति देनी होगी। आज भाजपा के शासन में महंगाई, अपराध और भ्रष्टाचार से लोग त्रस्त हैं। आगामी लोकसभा चुनाव में जनता भाजपा को सबक सिखाकर रहेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष नरेंद्र शिशौदिया, रवि यादव, संजीव कुमार, वीरेंद्र गुर्जर, भीष्म त्यागी, दुष्यंत यादव, प्रेमवीर सिंह, सोनू कसाना, प्रधान मंसूर, सुरेंद्र यादव, मरगूब त्यागी, पुष्पेंद्र चौधरी, भोपाल सिंह, गुड्डू, प्रमोद मोदी, जीत सिंह, अमित, तेज सिंह समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed