{"_id":"5bd8b0d0bdec2269625f608d","slug":"171540927696-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मोदी जी के नेतृत्व में होगा राम मंदिर का निर्माण: हीरो वाजपेयी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी जी के नेतृत्व में होगा राम मंदिर का निर्माण: हीरो वाजपेयी
Updated Wed, 31 Oct 2018 12:58 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोदी जी के नेतृत्व में होगा राम मंदिर का निर्माण : हीरो वाजपेयी
हापुड़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता हीरो वाजपेयी ने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर देश बने, ये देश की जनता की आस्था है। माननीय न्यायालय से निर्णय नहीं आने कारण मंदिर का निर्माण नहीं हो सका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ही राम मंदिर का निर्माण होगा। उन्होंने कश्मीर से संबंधित धारा 370 हटाए जाने की भी बात कही।
प्रदेश प्रवक्ता हीरो वाजपेयी मंगलवार को रेलवे रोड स्थित रेस्टोरेंट में पत्रकारों से वार्ता के दौरान बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि अयोध्या में राम मंदिर को लेकर कांग्रेस की हमेशा दोगली नीति रही है, इसी कारण मंदिर निर्माण नहीं हो सका है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस का जनाधार खत्म हो चुका है।
उन्होंने कहा कि राम मंदिर निर्माण भाजपा का चुनावी मुद्दा नहीं है। देश की 100 करोड़ जनता की इच्छा और आस्था है। सभी राजनैतिक दल भी मंदिर निर्माण पर विचार विमर्श कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि दिसंबर माह तक प्रदेश की सभी सड़कें गड्ढ़ा मुक्त हो जाएंगी। वहीं प्रदेश में विकास की रफ्तार और अधिक बढ़ जाएगी। स्वच्छ भारत मिशन को सफल बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ देश की जनता की भी है। ऐसे अभियानों में जनता को बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करना चाहिए। नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद से भारत की गिनती विकासशील देशों में होने लगी है।
उन्होंने कहा कि भाजपा के 11 करोड़ कार्यकर्ता हैं, जिस कारण बीजेपी बूथ स्तर तक मजबूत है। पार्टी को और अधिक मजबूत करने के लिए पार्टी कार्यकर्ता दिन रात मेहनत से जुटे हैं। इसलिए पार्टी को अन्य दलों से गठबंधन करने की जरूरत नहीं है।
मौके पर जिलाध्यक्ष डा. विकास अग्रवाल, नगराध्यक्ष मूलचंद त्यागी, कपिल एसएम, प्रवीण सेठी, हरिओम शर्मा, प्रवीण सिंहल, पुनीत गोयल, नरेश तोमर आदि उपस्थित रहे।