{"_id":"5a53b18e4f1c1bfc0f8b84e0","slug":"171515434382-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिंभावली में चीनी मिल मालिक के घर आयकर विभाग का छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिंभावली में चीनी मिल मालिक के घर आयकर विभाग का छापा
Updated Mon, 08 Jan 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिंभावली में चीनी मिल मालिक के घर आयकर विभाग का छापा
- ब्रज मिनी शुगर मिल कासमाबाद में भी छापा
- दोनों स्थानों से महत्वपूर्ण दस्तावेज किए सीज
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़/गढ़मुक्तेश्वर। अमरोहा जिले की एक प्राइवेट चीनी मिल के मालिक पर 1.35 करोड़ रुपये की बकाएदारी को लेकर आयकर विभाग की टीम ने सोमवार को छापा मारा। टीम ने सिंभावली स्थित उनके आवास और चीनी मिल परिसर में छापे मारकर सर्वे रिकवरी का कार्य किया। इससे कारोबारियों में अफरातफरी मची रही। टीम ने अनेक महत्वपूर्ण दस्तावेज सीज कर दिए हैं।
आयकर विभाग के सूत्रों के अनुसार सिंभावली थाने के सामने रहने वाले महेंद्र कुमार गोयल के परिवार की अमरोहा के कासमाबाद बिजौरा में ब्रज मिनी शुगर इंडस्ट्री के नाम से चीनी मिल है। इस मिल में पति पत्नी दोनों निदेशक हैं। बताया गया है कि इन लोगों पर आयकर विभाग का करीब 1.35 करोड़ रुपये बकाया है। इसको लेकर कई बार नोटिस भी जारी किया गया, लेकिन इन लोगों ने रुपये जमा करने में असमर्थता जताई। आयकर विभाग की हापुड़ में तैनात एक अधिकारी का दावा है कि कई बार नोटिस देने पर भी बकाया जमा नहीं होने पर उक्त परिवार की संपत्ति के बारे में ब्योरा एकत्रित कर छापे की कार्रवाई की गई। दोनों स्थानों पर छापों की कार्रवाई में आयकर विभाग के 35 अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे। इसमें पुलिस की भी मदद ली गई। छापों की कार्रवाई कई घंटे तक चली। इस दौरान किसी भी बाहरी व्यक्ति को उनके परिसर में नहीं घुसने दिया गया और न ही किसी व्यक्ति को बाहर जाने की इजाजत थी। आसपास के इलाकों में रहने वाले कारोबारियों को इस छापे की खबर मात्र से पसीना छूट रहा था। हालांकि किसी अन्य स्थान पर कोई छापा नहीं पड़ा। छापे के बाद आयकर विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि यह आयकर का रिकवरी सर्वे है। इस तरह की कार्रवाई विभाग आयकर वसूलने के लिए समय-समय पर करता रहता है। उन्होंने फिलहाल इससे ज्यादा कुछ बताने से उन्होंने इंकार कर दिया। वहीं शुगर मिल के मालिक ने भी कुछ भी बताने से इंकार कर दिया।