{"_id":"5a4fbee14f1c1b0b788b6a5f","slug":"171515175649-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर से हटेंगे ट्रांसपोर्ट से जुड़े कारोबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर से हटेंगे ट्रांसपोर्ट से जुड़े कारोबार
Updated Fri, 05 Jan 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर से हटेंगे ट्रांसपोर्ट से जुड़े कारोबार
- ट्रांसपोर्ट नगर को तेजी से किया जाएगा आबाद
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। जिला प्रशासन ने शहर से ट्रांसपोर्ट कंपनियों और उनसे जुड़े कारोबार हटाकर ट्रांसपोर्ट नगर में शिफ्ट किए जाने की कवायद शुरू कर दी है।
हापुड़ पिलखुवा विकास प्राधिकरण ने दिल्ली रोड पर अच्छेजा गांव की करीब 22 एकड़ जमीन पर ट्रांसपोर्ट नगर विकसित किया था, लेकिन सात साल बीत जाने के बाद भी यहां ट्रांसपोर्ट का कारोबार विस्थापित नहीं हो सका। परिणामस्वरूप शहर में जगह-जगह ट्रांसपोर्ट कंपनियां स्थापित होने तथा ट्रांसपोर्ट से जुड़े कारोबार चलने से लोगों का सड़कों के किनारे पैदल चलना भी मुश्किल रहता है। जबकि ट्रांसपोर्ट नगर में ट्रांसपोर्ट कंपनियों के लिए भूखंड, होटल, गोदाम, ढाबों, बैंक पुलिस चौकी, ट्रांसपोर्ट कारोबार से जुड़े अन्य कार्यों की दुकानों के लिए बड़ी संख्या में भूखंड विकसित किए गए हैं। सीवर, नाले, बिजली, पेयजल की सुुविधा भी प्रदान की गई है, लेकिन अधिकारियों की लापरवाही के कारण ट्रांसपोर्ट नगर आबाद नहीं हो सका है। अब जिला प्रशासन इस मामले को लेकर काफी गंभीर है।
जिलाधिकारी कृष्णा करुणेश का कहना है कि इसी माह के अंत में हापुड़ शहर से ट्रांसपोर्ट कारोबार को ट्रांसपोर्ट नगर में शिफ्ट किए जाने के लिए ट्रांसपोर्टरों तथा उनसे जुड़े कारोबारियों से वार्ता की जाएगी। क्योंकि अब आगे शहर में ट्रांसपोर्ट कारोबार को अनुमति नहीं दी जाएगी। शहर को साफ-सुथरा बनाने की दिशा में यह भी एक महत्वपूर्ण कदम होगा। उनका साफ कहना था कि अगर कारोबारी स्वयं इस दिशा में पहल नहीं करेंगे तो प्रशासन को सख्त कार्रवाई करने पर मजबूर होना पड़ेगा। हालांकि उम्मीद है कि इसकी नौबत नहीं आएगी।