फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   एनएच-24 बाइपास की सड़क धंसी, हो सकता है हादसाण्

एनएच-24 बाइपास की सड़क धंसी, हो सकता है हादसाण्

Sun, 08 Oct 2017 11:40 PM IST
Updated Sun, 08 Oct 2017 11:40 PM IST
विज्ञापन
एनएच-24 बाइपास की सड़क धंसी, हो सकता है हादसाण्
एनएच-24 बाईपास की सड़क धंसी
विज्ञापन


- अधिकारियों को नहीं है मामले की भनक, हाईवे से गुजरते रोज हजारों वाहन
- देहात थाना क्षेत्र में बाईपास पर कई जगह हो गए हैं सुरंग जैसे गड्ढे

अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। एनसीआर क्षेत्र में जहां हाईवे के चौड़ीकरण और जगह-जगह बाइपास निकालकर सरकार यातायात को सुगम बनाने के प्रयास में जुटी है। वहीं, एनएचएआई अधिकारियों की लापरवाही से वाहन चालकों की जान खतरे में है। एनएच-24 बाईपास पर बारिश के कारण कई जगह सुरंग बन गए हैं। सड़क किनारे बने इन गड्ढों से कोई भारी वाहन गुजरता है तो हादसा होना लाजिमी है।
एनएच-24 बाईपास पर बुलंदशहर रोड कट से देहात थाने के बीच तीन जगहों पर हाईवे के किनारे वाले हिस्से पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। दरअसल, बारिश के कारण हाईवे के किनारे से मिट्टी कट गई है, जिससे कुछ दूर तक सड़क खोखली हो गई है। करीब एक मीटर चौड़े इन गड्ढों को देखकर ही लोग सिहर जाते हैं। इन गड्ढों के कारण कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। इस हाईवे से प्रतिदिन हजारों की संख्या में छोटे बड़े वाहन निकलते हैं। रात के समय तो बड़ी संख्या में भारी वाहनों का यहां से गुजरना होता है। ऐसे में कोई भारी वाहन एक दूसरे को ओवर टेक करने के चक्कर में इन गड्ढों के ऊपर से गुजरता है तो बड़ा हादसा होना निश्चित है।
विज्ञापन

लेकिन हाईवे पर बने इन गड्ढों पर अभी तक अधिकारियों की नजर नहीं पड़ी है।
इस संबंध में एनएचएआई के प्रोजेक्ट मैनेजर एमके अग्रवाल का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। अविलंभ सड़क को दुरुस्त कराया जाएगा। ताकि किसी प्रकार का कोई हादसा न हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed