फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   त्यौहारी सीजन में ऑनलाइन कंपनियों ने मचाई धूम

त्यौहारी सीजन में ऑनलाइन कंपनियों ने मचाई धूम

Sun, 01 Oct 2017 11:28 PM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
त्यौहारी सीजन में ऑनलाइन कंपनियों ने मचाई धूम

विज्ञापन
त्योहारी सीजन में ऑनलाइन कंपनियों ने मचाई धूम
-कंपनियों ने ग्राहकों को लुभाने के लिए निकाले आकर्षक डिस्काउंट ऑफर्स
- ऑनलाइन खरीदारी में बरते सावधानी
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। त्योहारी सीजन शुरू होते ही ऑनलाइन शापिंग कंपनियों ने दीपावली मनानी शुरू कर दी है। ग्राहकों को तमाम लुभावने डिस्काउंट आफर्स लांच कर आकर्षित करने का प्रयास किया जा रहा है। युवा वर्ग भी मोबाइल पर इंटरनेट के जरिए अपनी मन पसंद चीजें ऑनलाइन बुक करा रहे हैं। हालांकि ऑनलाइन बुकिंग से पूर्व समझदारी अवश्य दिखाएं, अन्यथा उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
ऑनलाइन शॉपिंग का ट्रेंड लोगों के बीच लगातार बढ़ रहा है। इसी को देखते हुए हर साल की तरह इस बार भी त्योहारी सीजन में ई शॉपिंग साइट्स लोगों को लुभाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहीं। अभी से सेल की शुरूआत कर दीपावली से पहले ही प्रोडक्टस में उपभोक्ताओं को भारी छूट दी जा रही हैं। ग्राहकों के लिए त्योहारों से पहले यह सेल एक बोनस की तरह लग रही है और वह दीवाली से पहले ही दीवाली मनाने की प्लानिंग करने लगे हैं।
विज्ञापन

आनलाइन सेल में फ्लिप कार्ट, अमेजन, शॉपक्लूज, मंत्र, ईबे के साथ पेटीएम मॉल जैसी ई कॉमर्स कंपनियां ग्राहकों को आकर्षक छूट दे रही हैं। 30 फीसदी तक की छूट मिलने से लोगों के लिए शॉपिंग करना फायदे का सौदा साबित हो रहा है। इनमें कई 90 फीसदी तक का डिस्काउंट दे रही है। तो वहीं ऑनलाइन खरीदारी के बाद बैंक विशेष के एटीएम या डेबिट कार्ड से भुगतान करने पर उन्हें एक्सट्रा बोनस देने की भी सुविधा दी जा रही है। कुछ बैंकों के लिए इलेक्ट्रॉनिक और मोबाइल की खरीद पर ईएमआई की सुविधा भी ग्राहकों को मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑनलाइन फ्रॉड की शिकायतों का बढ़ा ग्राफ
ऑनलाइन शॉपिंग भले ही सुविधा जनक हो। लेकिन इसमें फ्रॉड की शिकायतों का ग्राफ भी दिनों दिन बढ़ रहा है। इसका मुख्य कारण लोगों का ऑनलाइन पेमेंट करते वक्त जागरूक न होना है। या तो वह अपने एकाउंट से जुड़ी जानकारियों को दूसरों के साथ साझा कर देते हैं या फिर गलत साइट पर फीड कर देते हैं और जब तक उन्हें समझ में आता है, उनके साथ फ्रॉड हो चुका होता है।

समझदारी से करें लिंक पर क्लिक
खरीदारी से पहले यह अच्छी तरह समझ लें कि जहां आप लिंक पर क्लिक कर रहे हैं, वह आपके प्रोडेक्ट के अलावा कुछ ओर तो नहीं है। ऑनलाइन शॉपिंग करने के बाद अपने बैंक स्टेटमेंट की नियमित जांच करते रहें। अपने एकाउंट को अलर्ट मोड पर डालकर रखें।

पीएनबी बैंक के प्रबंधक वीरेंद्र पाठक का कहना है ऑनलाइन शॉपिंग के दौरान फ्रॉड की काफी शिकायतें मिलती है। इसलिए समझदारी से शोपिंग करें, जागरूक रहें और स्वयं को फ्रॉड से बचाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed