{"_id":"59c551f54f1c1b30688b5f25","slug":"171506103797-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्ञात वाहन की चपेट में आकर वृद्धा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्ञात वाहन की चपेट में आकर वृद्धा की मौत
Updated Fri, 22 Sep 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाहन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली में शुक्रवार सुबह नेशनल हाईवे पर वाहन की चपेट में आने से वृद्धा की मौत हो गई। परिजन बिना कोई कार्रवाई किए शव को अपने साथ लेकर चले गए।
सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव अनूपुर डिबाई निवासी 65 वर्षीय सफीकन किसी काम से नोएडा गई थी। शुक्रवार को नोएडा से लौटने पर वह बस से सिंभावली में उतरी। गांव जाने के लिए रेलवे रोड के सामने वह सड़क पार कर रही थी। इस बीच अज्ञात वाहन ने वृद्धा को टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे स्थानीय अस्पताल मे भर्ती कराया जहां महिला ने दम तोड़ दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतका के परिजनों को सूचना दी। एसओ हरपाल सिंह ने बताया कि परिजनों द्वारा कोई कार्रवाई न किए जाने पर शव उन्हें सौंप दिया गया।