फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ..तो शहर के नामचीन लोग भी जमकर कर रहे बिजली चोरी

..तो शहर के नामचीन लोग भी जमकर कर रहे बिजली चोरी

Wed, 09 Aug 2017 11:39 PM IST
Updated Wed, 09 Aug 2017 11:39 PM IST
विज्ञापन
..तो शहर के नामचीन लोग भी  जमकर कर रहे बिजली चोरी
...तो शहर के नामचीन भी कटिया से जला रहे बिजली
विज्ञापन


- निगम अफसरों के छापे में कई ऐसे लोगों की खुली पोल
- एफआईआर व बदनामी से बचने को मौके पर कराए समन चार्ज
- नाम सार्वजनिक न करने को लगवा रहे सिफारिश

अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। बिजली निगम की छापेमारी की कार्रवाई में कई ऐसे नामचीन लोग बिजली चोरी करते पकड़े गए हैं जो खुद को शहर की नाक समझने में गुरेज नहीं करते। मजे की बात है कि एफआईआर और बदनामी से बचने के लिए ऐसे लोग मौके पर ही समन जमा कराकर नाम सार्वजनिक नहीं करने के लिए मंत्रियों तक की सिफारिशें लगवा से नहीं चुक रहे हैं।
इन दिनों बिजली चोरों पर शिकंजा कसने के लिए निगम अफसर विजिलेंस के साथ छापेमारी की कार्रवाई कर रहे हैं। शहरी क्षेत्र में फीडरवाइज चेकिंग की जा रही है। रोजाना दर्जनों उपभोक्ता बिजली चोरी करते पकड़ में आ रहे हैं। पिछले दिनों निगम की कार्रवाई के दौरान कई ऐसे नामचीन लोग बिजली चोरी करते रंगे हाथ पकड़े गए हैं। हालांकि इन लोगों ने बदनामी से बचने के लिए मौके पर ही समन जमा कर दिया ताकि उनके खिलाफ एफआईआर की कार्रवाई न की जा सके। इतना ही नहीं अब नाम सार्वजनिक न हो, इसलिए मंत्रियों की सिफारिशें भी लगाई जा रही हैं।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता सचिन कुमार का कहना है कि उनका प्रयास है कि शहर में लाइन लॉस कम से कम रहे। छापेमार कार्रवाई के दौरान कई ऐसे नामचीन लोग भी पकड़ में आए हैं, जो बड़े बड़े दावे करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो फाइल संख्या 09एचपीआर पीएच-10

खंभे तो लगे लेकिन नहीं खिंची लाइन

- विभाग की उदासीनता से नहीं मिल रही ओवरलोडिंग की समस्या से निजात
- ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर समस्या का समाधान कराने की उठाई मांग

अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। उदयपुर के ग्रामीणों को ओवरलोडिंग की समस्या से निजात दिलाने के लिए विद्युत विभाग ने गांव में खंभे तो लगा दिए लेकिन छह माह बाद भी इनपर लाइन खिंची गई। जबकि ट्रांसफार्मर के लिए लोगों का सोचना भी दूर की कौड़ी हो गया है। इससे नाराज ग्रामीणों ने बुधवार को प्रदर्शन कर समस्या के समाधान की मांग की।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में ओवरलोडिंग की समस्या के कारण आए दिन ट्रांसफार्मर फूंक रहे हैं। इसकी शिकायत विभाग के अधिकारियों से की गई तो उन्होंने गांव में एक ओर अतिरिक्त ट्रांसफार्मर लगवाने का आश्वासन देकर विद्युत खंभे लगवा दिए। लेकिन विभाग की लापरवाही के कारण 6 माह बाद भी इन खंभों पर लाइन नहीं खिंची गई हैं और न ही ट्रांसफार्मर रखा गया है। जिससे ग्रामीणों की सामने ओवरलोडिंग की समस्या जस की तस बनी हुई है। इस संबंध में वह विद्युत विभाग के अधिकारियों को अवगत करा चुके हैं, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हो पा रही है। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। इसके विरोध में उन्होंने प्रदर्शन कर जल्द समस्या का समाधान करने की मांग उठाई है। प्रदर्शन करने वालो में अभिषेक चौधरी, विनोद कुमार, दीपक, रोहित, मोहित, नरेंद्र, सुंदर, राजकुमार आदि मौजूद रहे। एसडीओ प्रवीन कुमार ने बताया कि जल्द ही गांव में विद्युत लाइन खिंचवाकर व ट्रांसफार्मर रखकर ग्रामीणों को ओवरलोडिंग की समस्या से निजात दिला दी जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed