फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   जलभराव के विरोध में उपेड़ा के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

जलभराव के विरोध में उपेड़ा के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Mon, 03 Jul 2017 12:55 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
जलभराव के विरोध में उपेड़ा के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
जलभराव के विरोध में उपेड़ा के ग्रामीणों में उबाल
विज्ञापन

उपैड़ा गांव में नाले की सफाई नहीं होने से के कारण ग्रामीणों को बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।

इसके विरोध में ग्रामीणों ने रविवार को प्रदर्शन कर प्रशासनिक से से समस्या के समाधान की मांग की। उपैड़ा गांव में करीब 8 माह पूर्व फ्लाईओवर के दोनों तरफ नाला निर्माण कराने के लिए खुदाई कार्य किया गया था,

लेकिन अब तक नाले का निर्माण नहीं हो सका है। इसके कारण नाली गंदगी व खोदी गई मिट्टी से अट गया है। बरसात के मौसम में पानी निकासी बाधित हो रही है और गांव के मुख्य रास्तों पर जलभराव हो रहा है।
विज्ञापन


ग्रामीणों को जलभराव के बीच से गुजरकर अपने घरों को जाना पड़ता है। कई बार लोग जलभराव के कारण गिरकर घायल भी हो रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में कई बार जिलाधिकारी कार्यालय में
विज्ञापन
विज्ञापन


शिकायत की जा चुकी है लेकिन कोई समस्या का समाधान नहीं हो रहा है। इसके विरोध में रविवार को ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर प्रशासनिक अधिकारियों से समस्या के समाधान की मांग उठाई है।


प्रदर्शन करने वालो में अमरीश त्यागी, राजवीर त्यागी, वेदप्रकाश, अन्नू त्यागी, बंटी, सुशील, रिंकू, बबलू चौधरी, हरीश, मोहित, सचिन, मूलचंद, मनीष, सुनील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed