{"_id":"5bdf31a3bdec222765623bfa","slug":"161541353891-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेरठ की नीशू ने मुरादाबाद के सुमित को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरठ की नीशू ने मुरादाबाद के सुमित को हराया
Updated Sun, 04 Nov 2018 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ की नीशू ने मुरादाबाद के सुमित को दिखाया आसमान
- ब्रजघाट में चल रही दंगल में भिड़े महिला-पुरुष पहलवान
अमर उजाला ब्यूरो
गढ़मुक्तेश्वर। ब्रजघाट में चल रही दंगल में महिला और पुरुष पहलवानों की कुश्ती हुई। इसमें मेरठ की नीशू ने मुरादाबाद के सुमित को हराया।
ब्रजघाट के राजाजी बाग में चल रही दंगल का शुभारंभ समाजसेवी राकेश केवट और अवनीश यादव ने फीता काटकर किया। पूर्व मंत्री मदन चौहान ने भी पहलवानों के हाथ मिलाकर कुश्ती शुरू कराई। रविवार को मुजफ्फरनगर की अंजलि और करीमपुर की सुभांशी के बीच पहला मुकाबला हुआ। इसमेें सुभांशी ने मुजफ्फरनगर की पहलवान को चित कर दिया। वहीं बुलंदशहर की निधि और करीमपुर के संजय पहलवान के बीच हुई कुश्ती में संजय ने निधि को हरा दिया। इसके अलावा मेरठ की नीशू पहलवान और मुरादाबाद के संजय के बीच हुई कुश्ती लंबी चली। इसमें नीशू ने पुरुष पहलवान को हराकर सबकी वाहवाही लूट ली। नेपाल के अमरनाथ थापा और करीमपुर के पहलवान कपिल यादव के बीच हुई कुश्ती कपिल यादव के नाम रही। इस मौके पर पूर्व मंत्री मदन चौहान ने कहा कि कुश्ती भारत का प्राचीन खेल है। इसे शासन स्तर से बढ़ावा मिलना चाहिए। इस मौके पर पूर्व प्रधान विनोद चौहान, कपिल यादव, विकास यादव, सतनाम यादव, हेमंत कुमार, विनीत पंडित, महेश बंसल, ओमप्रकाश पहलवान, विनय मिश्रा, सुशील तोमर समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।