{"_id":"5b71d6c942c7923c945e8c4a","slug":"161534187209-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग-आनंदेश्वर पांडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग-आनंदेश्वर पांडे
Updated Tue, 14 Aug 2018 12:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग-आनंदेश्वर पांडे
हापुड़। भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष व उत्तर प्रदेश ओलंपिक एसोसिएशन के सचिव आनंदेश्वर पांडे ने कहा कि खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग हैं। खेलों को हमेशा खेल की भावना से खेलना चाहिए, इसमें किसी से द्वेष नहीं करना चाहिए। बल्कि अपना शत प्रतिशत लगाकर लक्ष्य को प्राप्त करना चाहिए।
आनंदेश्वर पांडे एलएन स्पोर्टस क्लब में चल रही तीन दिवसीय राज्य स्तरीय अंडर-13 बैडमिंटन प्रतियोगिता के समापन अवसर पर बोल रहे थे। मुख्य उद्घोषक सईद अंसारी ने कहा कि खेल में हार जीत तो लगी रहती हैं, जरूरत है कि दिल में खेल का जज्बा बना रहे।
राज्यसभा सांसद डा.अनिल अग्रवाल ने कहा कि चहुंमुखी विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेल भी जरूरी है। एक सांसद होने के नाते उनका प्रयास अपने प्रदेश में खेल के स्तर को और ऊंचा उठाने की ओर होगा। निश्चय ही बैडमिंटन की राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हमें राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी मिलेंगे।
विज्ञापन
विशिष्ठ अतिथि पुनीत शर्मा ने कहा कि हार से हमें कुछ नया करने का सबक लेना चाहिए और अग्रिम प्रतियोगिता में सफल होने के लिए प्रयास करना चाहिए।
तीन दिन तक चली प्रतियोगिता में 190 से ज्यादा खिलाडिय़ों ने 208 से अधिक सिंग्लस व डबल्स मैच खेले। जिसमें बालिका डबल अंडर-13 में गाजियाबाद की गार्गी सिंह व आगरा की सारिका यादव ने प्रथम, लखनऊ की अदिति व काव्या कुशवाहा ने द्वितीय, सिंगल में लखनऊ की काव्या कुशवाहा ने प्रथम, गाजियाबाद की गार्गी सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
बालक डबल अंडर-13 में मुरादाबाद के अंश गौड व बांदा के मोहम्मद अर्श की जोड़ी प्रथम रही। नोएडा के नीर नेहवाल व रियान रंजन की जोड़ी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं सिंगल में नोएडा के नीर नेहवाल ने प्रथम, आगरा के अभय जहा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
कार्यक्रम के समापन पर एलएन ग्रुप के प्रेसीडेंट पंकज कुमार अग्रवाल ने कहा कि इस प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए हापुड़ बैडमिंटन एसोसिएशन व एलएन स्पोर्टस क्लब के सदस्यों का सहयोग अत्यंत सराहनीय रहा। बैडमिंटन कोर्ट में जिलेभर के खिलाड़ियों ने खेलों की बारीकियों को सीखकर उत्साहवर्धन किया।
इस दौरान विजेता खिलाड़ियों को राज्यसभा सांसद अनिल अग्रवाल, यशोदा एसएस हॉस्पिटल के चेयरमैन डा.पीएन अरोड़ा, रोडेक फार्मा ग्रुप के एमडी मुकेश गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त करने वालों को 10 हजार, द्वितीय स्थान पाने वालों को सात हजार व सेमीफाइनल में जगह बनाने वालों को चार हजार रुपये की राशि से पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम में नगर पालिका चेयरमैन प्रफुल्ल सारस्वत, एएसपी राम मोहन सिंह, नरेंद्र शर्मा, विनय त्यागी, केके अग्रवाल, प्रधानाचार्या डा.आराधना बाजपेयी, मधु अग्रवाल, पवित्रा त्यागी, अंजुल अग्रवाल, राकेश वर्मा, सचिन सिंहल, संजीव गोयल, सुभाष अग्रवाल, नरेश अग्रवाल, राजीव अग्रवाल, गुरमीत सिंह, संजीव जुनेजा, विकास अग्रवाल, सुधीर गोयल, अशोक चौकड़ायत, डा.योगेश गोयल, आकाश दत्त, पुनीत शर्मा, मदन भसीन, पंकज (वृंदा ज्वैलर्स), डा.विपिन अग्रवाल, अमित शर्मा, देवेंद्र दत्त शर्मा, स्वपनिल, तुषार शर्मा, सुधीर गोयल, रजत आदि मौजूद रहे।