{"_id":"5a3d53834f1c1b0d698c3a84","slug":"161513968515-hapur-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन ट्रांसफार्मर चोरी होने से 1000 घरों की बिजली गुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन ट्रांसफार्मर चोरी होने से 1000 घरों की बिजली गुल
Updated Sat, 23 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन ट्रांसफार्मर चोरी होने से 1000 घरों की बिजली गुल
-प्रभा विहार से दो, बाबूगढ़ से एक 250 केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर चोरी
-दो दिन से प्रभावित इलाकों में नहीं है आपूर्ति,
-जरूरी कार्य निपटाने में लोगों को हो रही परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। दोयमी रोड स्थित प्रभा विहार में 250 केवी क्षमता के दो तथा बाबूगढ़ शहर से एक ट्रांसफार्मर चोरी होने से करीब 1000 घरों की बिजली दो दिन से गुल है। उपभोक्ताओं को राहत दिलाने के लिए निगम अफसर नए ट्रांसफार्मर का एस्टीमेट पास कराने में जुटे हैं।
19 दिसंबर को दोयमी रोड स्थित मोहल्ला प्रभा विहार में चोरों ने दो 250 केवी क्षमता के ट्रांसफार्मर से कीमती सामान चोरी कर लिया था। इन दोनों ट्रांसफार्मर से मोहल्ले के करीब 800 घरों में बिजली आपूर्ति दी जाती है। निगम अफसरों ने इस मामले में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज करा दी है। दो दिन बाद भी प्रभावित मोहल्ले के लोगों को बिजली आपूर्ति नहीं मिल सकी है। प्रभा विहार में एक महीने में दो बार ट्रांसफार्मर चोरी हो चुकी है। बहरहाल निगम अफसर नए ट्रांसफार्मर के लिए एस्टीमेट पास कराने में जुट गए हैं। बाबूगढ़ शहर से भी एक ट्रांसफार्मर चोरी हुआ है जिससे करीब 200 घरों की बिजली गुल है।
अधीक्षण अभियंता बीएल मौर्य ने बताया कि 250 केवी क्षमता के एक ट्रांसफार्मर की कीमत करीब 4.50 लाख रुपये है। ऐसे में दो दिन के अंदर चोरों ने निगम को करीब 14 लाख रुपये की चपत लगा दी है। प्रभावित मोहल्लों की आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास किया जा रहा है।