फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   दीपावली पर प्रकाश व्यवस्था सुचारू रखने की कवायद तेज

दीपावली पर प्रकाश व्यवस्था सुचारू रखने की कवायद तेज

Thu, 12 Oct 2017 12:40 AM IST
Updated Thu, 12 Oct 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
दीपावली पर प्रकाश व्यवस्था सुचारू रखने की कवायद तेज
दीपावली पर नहंी कटेगी बिजली, विभाग मुस्तैद
विज्ञापन


- सिंभावली से दिक्कत आने पर मुरादनगर बिजली घर से लेंगे बिजली
- फाल्टों को तुरंत सही कराया जायेगा, स्टॉक में रहेंगे ट्रांसफार्मर
- किसी इलाके में बिजली आपूर्ति ठप हुई तो तुरंत पहुंचेंगे निगम कर्मी

अमर उजाला ब्यूरो
हापुड़। दीपावली पर लोगों को कटौती से बचाने के लिए बिजली विभाग के अफसरों ने कवायद शुरू कर दी है। बिजली गोदाम में ट्रांसफार्मर का स्टॉक बढ़ा दिया है। उधर, बिजली बाधित होने पर मुरादनगर से बिजली आपूर्ति बहाल रखने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की गई है। अवर अभियंताओं को विद्युत लाइन दुरुस्त रखने के निर्देश दि ए हैं।
बिजली निगम के अधिशासी अभियंता सचिन कुमार का कहना है कि दीपावली पर लोगों को बिजली संकट का सामना न करना पड़े, इसके लिए विभाग ने पुख्ता इंतजाम करने में जुटा है। उनका कहना था कि ओवर लोडिंग के कारण ट्रांसफार्मर फुंकने से दीपावली पर दिक्कत न हो, इस उद्देश्य से बिजली गोदाम में 25, 63, 100 केवीए क्षमता के पर्याप्त ट्रांसफार्मर उपलब्ध करा दिए गए हैं। वर्कशॉप कर्मियों को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, फाल्ट की समस्या से निपटने के लिए अवर अभियंताओं को नगर व देेहात की विद्युत लाइनें दुरुस्त करने के निर्देश दिए जा चुके हैं। हापुड़ डिवीजन क्षेत्र के 17 बिजली घरों पर भी तीन-तीन कर्मचारियों की तैनाती के आदेश हुए हैं जो रात में अलर्ट रहेंगे।
विज्ञापन


दीपावली पर बढ़ जाएगी 20 फीसदी बिजली डिमांड
हापुड़। वर्तमान में हापुड़ डिवीजन क्षेत्र को 1100 मेगा यूनिट बिजली आपूर्ति दी जा रही है। किंतु दीपावली के मद्देनजर बिजली अधिकारी बिजली मांग में 20 फीसदी तक बढ़ोत्तरी होने की उम्मीद जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिशासी अभियन्ता का कहना है कि प्रयास किया जा रहा है कि दीपावली पर भरपूर बिजली मिल सके गा। लेकिन उपभोक्ता भी इस बात का ध्यान रखें कि जरूरत के अनुसार ही सजावट आदि करें ताकि किल्लत न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed