फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह

बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह

Sun, 16 Jul 2017 12:40 AM IST
Updated Sun, 16 Jul 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह
बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी ने ली शपथ
विज्ञापन


गढ़ बार एसोसिएशन की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी के सदस्यों ने शनिवार को शपथ ग्रहण किया। इसमें कार्यकारिणी के सदस्यों ने वकीलों के हित में हरसंभव संघर्ष कर अनावश्यक हड़तालों से बचने का संकल्प लिया।
गढ़ में सिविल कोर्ट के पास बार हॉल में दोपहर चार बजे प्रारंभ हुआ शपथ ग्रहण समारोह देर शाम को संपन्न हुआ। मुख्य निर्वाचन अधिकारी सुबोध त्यागी और सहायक निर्वाचन अधिकारी शांतनु सिंह ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सत्यप्रकाश चौहान,
विज्ञापन


उपाध्यक्ष दिनेश त्यागी, सचिव हेमंत गौड़, सहसचिव सुशील दहिया, लेखा निरीक्षण अरुण अग्रवाल, कोषाध्यक्ष हरिशंकर राणा समेत पांच कार्यकारिणी सदस्यों को पद और गोपनियता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अतिथि के रूप में जिला जज घनश्याम पाठक ने बार-बैंच के बीच बेहतर सामंजस्य स्थापित कर वादकारियों को शीघ्र न्याय दिलाने पर जोर दिया।

उन्होंने न्यायिक प्रक्रिया में वकीलों की भूमिका को बेहद अहम बताया। सीजेएम आशुतोष शर्मा, परिवार न्यायाधीश कमलेश दूबे, सिविल जज सीनियर डिवीजन गुरेंद्र सिंह, सिविल जज जूनियर डिवीजन अमर प्रताप चौधरी, अपर सिविल जज जूनियर

डिवीजन बलराम पवार ने वकीलों से अनावश्यक हड़तालों से बचकर वादकारियों को जल्द से जल्द न्याय दिलाने की प्रक्रिया में भरपूर सहयोग करने का आह्वान किया।

हापुड़ बार अध्यक्ष यूसुफ कुरैशी ने पीड़ितों को न्याय दिलाने में वकीलों की भूमिका की सराहना की। संचालन पूर्व सचिव ठाकुर सुकेंद्र सिंह ने किया।

इस मौके पर पूर्व चेयरमैन गब्बर सिंह, स्कूल प्रबंधक राजेंद्र सिंह, डॉ.लताफत हुसैन, पूर्व प्रिंसिपल रामनाथ सिंह, पूर्व अध्यक्ष अमरपाल सिंह, नरेंद्र गुप्ता, बलराज त्यागी, सुरेंद्र नागर, नरेश गिल, ओमपाल मावी, राकेश मोहन अग्रवाल, सतेंद्र चौधरी, एमपी कुशवाहा, राकेश सक्सेना, रोहताश, बीबी गर्ग,


दिग्विजय सिंह, केएल चौहान, धनवंत राय, इंतजार, महताब, सुहेल आलम, मनोज गोयल, रामौतार पुंडीर, फरहान खान, सबीहा चौधरी, शहनाज, पियूष गोयल, बब्लू भाटी समेत दर्जनों वकील मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed