फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   सीएम के मेरठ दौरे से सीख लेकर प्रशासन चौकन्ना

सीएम के मेरठ दौरे से सीख लेकर प्रशासन चौकन्ना

Mon, 03 Jul 2017 12:55 AM IST
Updated Mon, 03 Jul 2017 12:55 AM IST
विज्ञापन
सीएम के मेरठ दौरे से सीख लेकर प्रशासन चौकन्ना
सीएम के मेरठ दौरे से सीख लेकर प्रशासन चौकन्ना
विज्ञापन

सीएम के आगमन को लेकर जहां प्रशासन पूरी तरह से चाकचौबंद व्यवस्था करने में जुटा है, वहीं, सीएम के मेरठ दौरे के दौरान दलितों के विरोध को देखते हुए भी प्रशासन पूरी तरह से चौकन्ना है।

महापुरुषों की प्रतिमाओं का पूरा ब्यौरा जुटाया गया है। गौरतलब है कि सीएम योगी आदित्यनाथ के दौरे के दौरान अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण न करने से दलित समाज के लोगों द्वारा काफी हंगामा किया गया था।
विज्ञापन


पुलिस को शांति व्यवस्था बनाने के लिए कई घंटे मशक्कत करनी पड़ी थी। इस घटना के कारण सीएम का पूरा दौरा फीका पड़ गया था। ऐसे ही किसी मामले की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए प्रशासन ने सीएम केआगमन के दौरान उनके आसपास के क्षेत्रों में महापुरुषों की प्रतिमाओं की पूरी जानकारी जुटाई है। इस बात का पूरा ध्यान रखा जाएगा कि किसी महापुरुष का अनादर न होने पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed