{"_id":"573df83e4f1c1bbb24ac7013","slug":"157-crore-will-be-shine-hapur","type":"story","status":"publish","title_hn":"157 करोड़ से चमकेगा हापुड़ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
157 करोड़ से चमकेगा हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Thu, 19 May 2016 11:01 PM IST
विज्ञापन
जिला योजना समिति की बैठक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री एवं जिले के प्रभारी मनोज पांडेय ने सरस्वती मेडिकल कालेज अनवरपुर में बृहस्पतिवार को जिला योजना समिति की बैठक ली। इसमें 157 करोड़ रुपये के विकास कार्यों के प्रस्तावों पर चर्चा करने के बाद मोहर लगा दी गई।
विज्ञापन
प्रभारी मंत्री ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। प्रभारी मंत्री मनोज पांडेय ने कहा कि सभी अधिकारी विकास से संबंधित योजनाओं को समय पर पूरा कर जनता को लाभ दें। प्राथमिकता के आधार पर विकास के कार्य कराये जाएं।
विज्ञापन
गढ़ विधायक एवं मनोरंजन कर मंत्री मदन चौहान ने कहा कि अधिकारी ऐसा कार्य करें, जिसका लाभ जनता तक पहुंचे। जनता की हर छोटी से छोटी समस्या का समाधान करना अधिकारी का फर्ज है। उन्होंने कहा कि गंगा के किनारे डार्क जोन घोषित नहीं किया जाए।
विज्ञापन
इसकी पुन: जांच कराकर इस संबंध में भारत सरकार को फिर पत्र लिखा जाए। धौलाना से सपा के विधायक धर्मेश तोमर ने कहा कि सफाई कर्मचारी गांवों में सफाई नहीं करते हैं। ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए जिससे गांव में गंदगी नहीं रहे।
इससे पूर्व जिला योजना समिति की बैठक में सर्वप्रथम सीडीओ कुणाल सिल्कू ने सभी विभागों के प्रस्ताव पढ़कर सुनाएं। जिला गन्ना अधिकारी नम्रता कश्यप ने बताया कि दो चीनी मिलों के द्वारा भुगतान नहीं किए जाने से गन्ने की बुवाई कम हुई है।
सहायक अभियंता लद्यु सिंचाई ने बताया कि जिला योजना के अंतर्गत हैंडपंप रिबोरिंग करने के लिए 20 लाख का प्राविधान है। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि ब्लॉक धौलाना के गांव सपनावत में पशुचिकित्सालय का निर्माण होना प्रस्तावित है।
जिन पशु चिकित्सालयों पर पशु चिकित्सा अधिकारी तैनात नहीं हैं वहां पर दिन के हिसाब से नजदीकी के चिकित्सालयों से चिकित्सकों को संबद्ध कर दिया गया है। मुख्य विकास अधिकारी ने बताया कि मनरेगा के अंतर्गत बेहतर विकास कार्य हुए हैं।
इस वर्ष की 236 लाख की कार्य योजना हैं। अंत में सभी विभागों के लिए स्वीकृत 157 करोड़ की धनराशि पर मोहर लगा दी गई। बैठक में जिलाधिकारी अनिल ढंीगरा समेत जिला स्तर से सभी अधिकारी मौजूद रहे।
जिला योजना की बैठक साढ़े दस बजे शुरू होनी थी, करीब 11 बजे मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट से संासद राजेंद्र अग्रवाल भी बैठक में पहुंच गए थे, लेकिन प्रभारी मंत्री के लेट होने के कारण बैठक शुरू नहीं हुई। थोड़ी देर इंतजार करने के बाद सांसद बैठक से चले गए।
जिला विकास योजना की बैठक में पशुपालन विभाग के लिए 182.17 लाख, कृषि विभाग के लिए 30 लाख, गन्ना विभाग के लिए 209.72 लाख, सड़क एवं पुल के लिए 2499.27 लाख, प्राथमिक शिक्षा के लिए 886.82 लाख रुपये सहित अनेक प्रस्तावों पर मुहर लगी है।