फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   मानसून में पानी से लबालब होगी धरती की कोख

मानसून में पानी से लबालब होगी धरती की कोख

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jul 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
मानसून में पानी से लबालब होगी धरती की कोख
जल संरक्षण को जिले में बनेंगे 310 वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम
विज्ञापन


हापुड़। मानसून में जिले की धरती भूगर्भीय जल से लबालब होगी। शासन के निर्देशों के बाद शासन ने मानसून को देखते हुए जल संरक्षण के लिए तैयारी पूरी कर ली है। जिले के 180 तालाबों को साफ सफाई और सौंदरीकरण के लिए चुना गया है। वहीं जिले में जगह-जगह 310 सोखपिट(सोख्ते) बनाये जाने का कार्य प्रगति पर है। इसके अलावा स्कूलों आदि में वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाये जाने के भी निर्देश दिए गए हैं।
सरकार के महत्वपूर्ण कार्यक्रम के अंतर्गत जल संरक्षण अभियान में बड़ी कार्रवाई गांवों में पंचायत विभाग के अधिकारियों द्वारा की जा रही है। जल संरक्षण के लिए सोखपिट (सोख्ता गड्ढा) बनाये जा रहे हैं। बताया कि जिले में करीब 310 से अधिक बनेगा सोखपिट बनाये जाएंगे। इस पर तेजी से काम ग्राम पंचायतों में शुरू कर दिया गया है। अभी तक 69 सोखपिट का निर्माण पूरा हो गया है। एक माह के अंदर सभी सोखपिट का निर्माण हर हाल में पूरा करने के लिए कहा गया है। हापुड़ ब्लॉक में 111 सोखपिट का लक्ष्य रखा गया है, जिनमें से 15 का निर्माण पूरा हो गया है। सिंभावली ब्लॉक में 109 सोखपिट बनने हैं, जिनमें से 32 का काम पूरा हो गया है। धौलाना ब्लॉक में 42 सोखपिट बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इनमें से दो का काम पूरा हो गया है। गढ़मुक्तेश्वर ब्लॉक में 48 सोखपिट का निर्णय लिया गया है, जिसमे 20 का काम पूरा हो गया है। सरकारी स्कूलों में भी वाटर हार्वेटिंग सिस्टम बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। ये सोखपिट गांवों में स्थित सरकारी भवनों में बनाये जा रहे हैं।
विज्ञापन


क्रिटिकल जोन में है जिला
- बताया कि गढ़, सिंभावली और हापुड़ क्रिटिकल जोन में हैं। यहां भूजल स्तर तेजी से नीचे जा रहा है। ऐसे में इन ब्लाकों में विशेष रूप से बेहतर कार्य करने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूखे तालाबों को भी बारिश के पानी से भरने की तैयारी
- इसके अलावा जिले में 182 तालाबों का सौंदरीकरण का कार्य किया जा रहा है। इन तालाबों को साफ सफाई करके इन्हें बरसात के दिनों में लबालब करने की व्यवस्था की जा रही है।
जिला पंचायत राज अधिकारी यावर अब्बास ने बताया कि यह ग्राम पंचायत निधि से बनाया जाएगा। उन्होंने ग्राम पंचायत सचिवों को चेतावनी दी है कि अच्छी गुणवत्ता के सोखपिट बनवाएं। उनकी क्षमता का भी आंकलन करें। जरूरत के मुताबिक ही सोखपिट का साइज रखें।

राजस्थान से सीख लेकर शुरू किया काम
- वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम और सोखपिट लगाए जाने से राजस्थान में औसत भूगर्भीय जल पांच फिट ऊपर आ चुका है। यही तरीका अब उत्तर प्रदेश शासन द्वारा अपनाया जा रहा है। जिसे लेकर शासन ने सभी जिलों को जल संरक्षण के लिए स्पष्ट आदेश जारी किए हैं।


बारिश का पानी सहेजने को लोगों को भी किया जाएगा जागरूक
- डीपीआरओ ने बताया कि यह एक बड़े अभियान की शुरूआत है। फिलहाल इस अभियान को सरकारी स्तर पर शुरू किया गया है, लेकिन इस अभियान से जन सामान्य को जोड़ा जाएगा। लोगों को अपने अपने मकानों, आहतों में बरसात का पानी सहेजने के लिए सोखपिट बनाने के लिए जागरूक किया जाएगा। समर्थ लोग इसे बनवाकर समाज और अपनी आने वाली पीढ़ी के लिए अपना महत्वपूर्ण योगदान कर सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed