फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   चकंबदी अधिकारियों पर उत्पीडन का आरोप लगा

चकंबदी अधिकारियों पर उत्पीडन का आरोप लगा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
चकंबदी अधिकारियों पर उत्पीडन का आरोप लगा
चकबंदी अधिकारियों पर उत्पीड़न का आरोप
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। महिला किसानों ने चकबंदी अधिकारियों पर अभद्रता और उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए डीएम को शिकायती पत्र दिया है। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।

गढ़ तहसील क्षेत्र के गांव जखैड़ा रहमतपुर निवासी महिला किसान फूलसुंदरी और सुनीता ने मंगलवार को डीएम अदिति सिंह को शिकायती पत्र दिया है। जिनका कहना है कि उनके पतियों की मृत्यु हो चुकी है, जिसके बाद से वह अपने बच्चों के साथ खेतीबाड़ी का काम संभाल रही हैं। गांव में चकबंदी प्रक्रिया के चलते खेतों की पैमाइश के बाद सीओ और लेखपाल ने उनके खेतों का रकबा कम कर दिया है। जिसकी शिकायत करने पर अधिकारी उनके साथ अभद्रता और गाली-गलौज करते हैं। महिला किसानों का आरोप है कि खेतों की सिंचाई के लिए अलग से नाली भी नहीं छोड़ी गई है। जिससे फसलों की सिंचाई भी प्रभावित हो रही है। महिलाओं ने डीएम से उसके खेतों का रकबा पूरा करने और अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। डीएम अदिति सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed