{"_id":"5d1ba00b8ebc3e3cb777cfde","slug":"156209150813-hapur-news18","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिफार्म की जांच के लिए कंट्रोल रूम बनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनिफार्म की जांच के लिए कंट्रोल रूम बनाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूनिफार्म की जांच के लिए बनाया कंट्रोल रूम
हापुड़। परिषदीय विद्यालयों में ड्रेस प्राप्त होते ही प्रबंध समिति के सचिव को जिला स्तर पर बनाए गए कंट्रोल रूम को सूचना देनी होगी। सूचना के तीन दिन के अंदर अधिकारी ड्रेस का सत्यापन करेंगे। जिसके बाद ही 75 फीसदी धनराशि खाते से निकाली जा सकेगी।
परिषदीय विद्यालयों के छात्रों की यूनिफार्म को लेकर शासन गंभीर है। इस बार प्रति जोड़ी ड्रेस की मद में 200 रुपये का इजाफा किया गया है, ताकि छात्रों को अच्छी गुणवत्ता के कपड़े की ड्रेस मिल सके। यूनिफार्म का क्रय करते ही विद्यालयों को विभागीय अधिकारियों को सूचना देनी होगी।
सूचना देने के लिए कंट्रोल रूम बना दिया गया है, जिसका नंबर 8077428456 है। विद्यालय प्रबंध समिति के सचिव को उक्त नंबर पर सूचना देनी होगी। जिसके बाद संबंधित अधिकारी यूनिफार्म का निरीक्षण करेंगे। जांच में सब कुछ ठीक मिलने के बाद ही खाते से 75 फीसदी राशि का भुगतान किया जा सकेगा। शेष 25 फीसदी राशि एक महीने बाद अवमुक्त की जाएगी।
विज्ञापन
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कमल सिंह का कहना है कि यूनिफार्म में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ड्रेस का सत्यापन कराया जाएगा।