{"_id":"5d1a5acd8ebc3e3ce72158c4","slug":"15620082475-hapur-news96","type":"story","status":"publish","title_hn":"वृक्षारोपण कर पर्यावरण के संरक्षण का लिया प्रण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वृक्षारोपण कर पर्यावरण के संरक्षण का लिया प्रण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैशाली अग्रवाल बनीं इनरव्हील क्लब ग्रेटर की अध्यक्ष
हापुड़। इनर व्हील क्लब ग्रेटर के तत्वावधान में पदग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें वैशाली अग्रवाल ने अध्यक्ष पद की शपथ ली। इस दौरान नवनियुक्त पदाधिकारियों ने पौधरोपण कर पर्यावरण के संरक्षण का प्रण लिया।
क्लब की नवनियुक्त अध्यक्ष वैशाली अग्रवाल ने कहा कि पेड़ पौधे पृथ्वी का श्रृंगार होते हैं। पेड़ों का अंधाधुंध कटान होने से प्राकृतिक आपदाएं आ रही हैं, जिससे जीवन भी खतरे में पड़ रहा है। इस समस्या से निजात दिलाने के लिए हमें बढ़ चढ़कर वृक्षारोपण करना होगा।
इस दौरान पद ग्रहण समारोह में वैशाली अग्रवाल ने अध्यक्ष, डा. अंजना सक्सेना ने सचिव, डा. रूचि अग्रवाल ने कोषाध्यक्ष, डा. दीप शिखा गोयल ने सह अध्यक्षा, शैली गुलाटी ने आईएसओ, तनु अग्रवाल ने एडिटर का पदभार ग्रहण किया।
विज्ञापन
क्लब के पदाधिकारियों ने बढ़ चढ़कर वृक्षारोपण कर, पर्यावरण व जल संरक्षण का प्रण लिया। इतना ही नहीं लोगों को भी इस अभियान से जुड़ने की अपील की।