फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   लंबे रुट की ट्रेनों के ठहराव की मांग उठी

लंबे रुट की ट्रेनों के ठहराव की मांग उठी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jul 2019 12:41 AM IST
विज्ञापन
लंबे रुट की ट्रेनों के ठहराव की मांग उठी
लंबे रुट की ट्रेनों के ठहराव की मांग
विज्ञापन


गढ़मुक्तेवर। दैनिक यात्री संघ ने गढ़ रेलवे स्टेशन पर लंबे रूट की ट्रेनों के ठहराव की मांग को लेकर तहसील प्रशासन को रेल मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा।
दैनिक यात्री संघ के सदस्य रोहित शर्मा, परवीन शर्मा, करन शर्मा, प्रज्जवल, बोबी का कहना है कि गढ़ से प्रतिदिन 40 से अधिक ट्रेन गुजरती है, लेकिन ठहराव न होने के चलते यात्रियों और श्रद्धालुओं को कोई लाभ नहीं मिल पा रहा। गढ़-ब्रजघाट तीर्थ नगरी होने के चलते यहां प्रतिदिन वेस्टर्न यूपी समेत दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत दूर-दराज के क्षेत्रों से श्रद्धालु आते हैं। इसके अलावा गढ़ और ब्रजघाट के रहने वाले सैकड़ों लोग भी रोजाना हापुड़, गाजियाबाद, दिल्ली और मुरादाबाद काम के सिलसिले में जाते हैं। दैनिक यात्री संघ ने गढ़ स्टेशन पर आला हजरत, सदभावना, राज्यरानी, पदमावत और फैजाबाद एक्सपै्रस ट्रेनों का ठहराव कराने की मांग की है। इस मौके पर राहुल, दीपक, मुकेश मेंहदीरत्ता, सुरेंद्र, नितिश पंडित, भीम प्रकाश, टिंकू शर्मा समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed