{"_id":"5d1a58d68ebc3e3c99323f55","slug":"156200774420-garh-news89","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली बिलों की धांधली में कार्रवाई न होने पर भाकियू में नाराजगी बढ़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली बिलों की धांधली में कार्रवाई न होने पर भाकियू में नाराजगी बढ़ी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली बिलों में गड़बड़ी पर भड़की भाकियू
गढ़मुक्तेश्वर। बिजली बिलों में हुई गड़बड़ी के मामले में कार्रवाई न होने से गुस्साए भाकियू कार्यकर्ता सोमवार को तहसील मुख्यालय पर एकत्र हुए। एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। वहीं एसडीएम ने मामले में जांच कराकर कार्रवाई का आश्वासन दिया।
भाकियू के राष्ट्रीय सचिव सतबीर सिंह के नेतृत्व में प्रदेश संगठन मंत्री हाजी कौसर, मंडल उपाध्यक्ष रामपाल चौहान, जिला सचिव परवेज चौधरी, युवा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र चौहान, प्रधान सुरेश चौहान, हरेंद्र प्रधान, दिनेश शर्मा, विकास तोमर ने एसडीएम से भेंट कर बिलों की आड़ में हुई ठगी के संगीन मामले में कोई कार्रवाई न होने पर कड़ी नाराजगी जताई। सतबीर सिंह ने कहा कि बिजली बिलों की आड़ में लाखों की घपलेबाजी का खेल कई महीनों से चलता आ रहा था, जिसे छिपाने के लिए बिजली अफसर फर्जी रसीद कटवाने का गोरखधंधा करा रहे थे। जिसके चलते घपलेबाजी पकड़ में आने पर विभागीय स्तर से जांच पड़ताल कराकर मई माह में तीन कर्मचारियों को निलंबित भी किया जा चुका है, लेकिन इसके बाद भी दोषियों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई नहीं हो पा रही है। रामपाल सिंह ने कहा कि गढ़ डिवीजन क्षेत्र से जुड़े सैकड़ों उपभोक्ताओं के बिल फर्जी रसीदों के माध्यम से वसूले जा रहे हैं, लेकिन इस मामले में अफसर लीपापोती करने में जुटे हुए हैं। एसडीएम राममूर्ति त्रिपाठी ने भरोसा दिया कि जिला प्रशासन समेत बिजली विभाग के आला अफसरों से वार्ता कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने के साथ ही दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी। जिला प्रवक्ता नितिन बाना, संजय चौहान, समरपाल, हरवीर, रिंकू राघव, कालू सिंह, कृपाराम राणा, मूलचंद, तोताराम, संजय लोधी, विनोद तोमर, प्यारे लाल, देवेंद्र, डॉ.कृष्ण चंद, भूपेंद्र सिंह, रूपेंद्र, हरकेश तोमर, जितिन, जमील, मांगेराम, अनुज त्यागी समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।