फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   टोल प्लाजा पर हो रही मारपीट पर सामाजिक संगठन ने नाराजगी जताई

टोल प्लाजा पर हो रही मारपीट पर सामाजिक संगठन ने नाराजगी जताई

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 23 Jun 2019 12:49 AM IST
विज्ञापन
टोल प्लाजा पर हो रही मारपीट पर सामाजिक संगठन ने नाराजगी जताई
टोल प्लाजा हो रही वसूली, बढ़ रहा गुस्सा
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। टोल प्लाजा पर वाहन चालकों से वसूली और मारपीट की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। शनिवार को एक सामाजिक संगठन ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
सामाजिक संगठन मानवाधिकार कानून एवं सुरक्षात्मक भ्रष्टाचार निवारण की युवा इकाई के प्रदेश उपाध्यक्ष सचिन गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ता तहसील मुख्यालय पर पहुंचे। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन सौंपकर ब्रजघाट टोल प्लाजा पर हो रही वसूली और विरोध करने वाले चालकों से मारपीट किए जाने की घटनाओं पर कड़ी नाराजगी जताई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि निर्धारित दर से अधिक वसूली का विरोध करने वाले वाहन चालकों से मारपीट की जा रही है, लेकिन पीड़ितों की तहरीर पर दोषियों के खिलाफ कोई कार्रवाई करने की बजाए पुलिस मामलों को रफा दफा कर अपनी जेब गरम करने में जुटी हुई है। इससे टोल कर्मी अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। सचिन गुप्ता ने टोल प्लाजा पर हो रही मनमानी वसूली की रोकथाम के साथ ही चालकों से मारपीट करने वाले कर्मचारियों के खिलाफ कड़ी दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की। एसडीएम राममूर्ति त्रिपाठी ने सामाजिक संगठन के कार्यकर्ताओं को भरोसा दिया कि टोल प्लाजा पर किसी भी दशा में निर्धारित दर से अधिक वसूली नहीं होने दी जाएगी और चालकों सेे कोई मारपीट हुई तो फिर दोषी कर्मचारियों के खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed