फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   योग दिवस पर योगमय हो गया पूरा जिला -धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस,

योग दिवस पर योगमय हो गया पूरा जिला -धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस,

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
योग दिवस पर योगमय हो गया पूरा जिला -धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस,
जिलेभर में धूमधाम से मना अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
विज्ञापन


हापुड़। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर शुक्रवार को जिले के लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। शहर में कई स्थानों पर लगे शिविरों में सुबह 5 बजे से ही बच्चे, बुजुर्गों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। योग शिविरों में योग अभ्यास के साथ नागरिकों को निरोगी रहने के टिप्स दिए गए। योग के प्रति लोगों को जागरूक किया गया।
फ्रीगंज रोड स्थित श्रीमती कमला अग्रवाल पब्लिक स्कूल में जिला प्रशासन की योग शिविर का आयोजन किया गया। इसमें प्रशासनिक, पुलिस अधिकारियों समेत हजारों लोगों ने भाग लिया। शिविर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहे। सुबह 5 बजे से लोगों की भीड़ शिविर में उमड़ पड़ी। योग प्रशिक्षक ने योग की अनेक क्रियाएं कराकर लोगों को स्वस्थ्य रहने के टिप्स दिए। इस मौके पर एडीएम जयनाथ सिंह यादव, एसडीएम सत्यप्रकाश, डीआईओएस गजेंद्र सिंह, बीएसए देवेंद्र गुप्ता, जिला होम्यापैथिक चिकित्सा अधिकारी डा. नेत्रपाल सिंह, डा. मंजू सिंह, डा. विमल, डा. देवी शरण शर्मा, डा. सुुंदरपाल, डा. लता मौजूद रही। --फोटो संख्या--01
विज्ञापन

पुलिस लाइन मेें आयोजित कार्यक्रम में एसपी डा. यशवीर सिंह, एएसपी राम मोहन सिंह, सीओ राजेश कुमार, सीओ संतोष कुमार, आरआई विक्रम सिंह आदि अधिकारियों ने सामूहिक रूप से योग किया।-फोटो संख्या- 12
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रीत विहार स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल में 300 छात्रों, शिक्षक, शिक्षिकाओं ने योग शिविर में भाग लेकर, योग से शारीरिक व मानसिक लाभ, इसकी उपयोगिता, योग द्वारा रोगों से मुक्ति आदि जानकारी प्राप्त की। प्रधानाचार्या मीना आनंद ने कहा कि जिस किसी ने भी अपने जीवन में योग को आधार बनाया है, उसने रोगों को निराधार कर दिया है। --फोटो संख्या--02
-मोदीनगर रोड स्थित सरस्वती बाल मंदिर सीनियर सैकेंड्री स्कूल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 200 छात्रों ने योग किया। विद्यालय के प्रबंधक अनिल अग्रवाल व सदस्य विजय कृषक ने योग का महत्व बताया। योगाचार्य प्रमोद कुमार आर्य ने ओम का उच्चारण करा, गायत्री मंत्र, महामृत्युंजय मंत्र से योग की कलाओं को बताया। प्रधानाचार्य सुनील शर्मा उपस्थित रहे।--फोटो संख्या--03
-अच्छेजा स्थित एटीएमएस कालेज में योग दिवस को संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। योग साधकों ने जीवन पर्यंत योग करने का संकल्प लिया। चेयरमैन नरेंद्र अग्रवाल ने कहा कि योग को नियमित दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। इस मौके पर डा. गिरीश वत्स, प्रोफेसर एसपी राघव, पिंकल त्यागी, एसके शर्मा, पवन कुमार, विद्युत ब्रिदा आदि रहे। --फोटो संख्या-04
-भगवती इंस्टीट्यूट आफ टेक्नालोजी एंड साइंस में आयोजित कार्यक्रम में योग गुरू मनोज योगी द्वारा छात्र छात्राओं व अध्यापिकाओं को योग कराया। वहां अमित चौहान, मनन सिंहल, आयुष सिंहल आदि मौजूद रहे।-फोटो संख्या-18
-बुलंदशहर रोड स्थित ब्रिलियंट करियर गर्ल्स पब्लिक इंटर कालेज की छात्राओं व शिक्षिकाओं ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग की अनेक क्रियाएं कर स्वस्थ्य रहने का मूलमंत्र सीखा। कालेज निदेशक आसिफ अली ने कहा कि योग करने से हमारा शरीर सही रहता है। नली हुसैन स्थित आदर्श इंटर कालेज में भी योग हुआ। वहां प्रधानाचार्य उपकार दत्त शर्मा बिजेंद्र सिंह, इंद्रपाल सिंह, प्रदीप शर्मा, अमित, संजीव सतीश, दीपक उपस्थित रहे।-फोटो संख्या- 17
मुबारिकपुर स्थित केके गौड़ कन्या इंटर कालेज में आयोजित कार्यक्रम में भी छात्र छात्राओं को योग कराया गया। इस अवसर पर प्रबंधक कमलेश गौड, सुनील गौड़ आदि उपस्थित रहे।


सरकारी विभागों में भी मनाया गया योग दिवस
मेरठ रोड स्थित रोडवेज अड्डे में एआरएम एनपी सिंह के नेतृत्व में रोडवेज कर्मियों ने योग कर, इसके महत्व को जाना। एआरएम ने कर्मचारियों से दैनिक जीवन में योग को अपनाने की अपील की। इसके अलावा कृषि विभाग, स्वास्थ्य विभाग, ऊर्जा निगम, पशुपालन विभाग, बीएसएनएल में भी योग शिविर लगाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed