फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   महिला से दुष्कर्म का प्रयास, कार्रवाई के लिए भटक रही पीड़िता

महिला से दुष्कर्म का प्रयास, कार्रवाई के लिए भटक रही पीड़िता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
महिला से दुष्कर्म का प्रयास, कार्रवाई के लिए भटक रही पीड़िता
महिला से दुष्कर्म की कोशिश
विज्ञापन


हापुड़। धौलाना क्षेत्र में चूड़ियों की दुकान करने वाली एक महिला के साथ पड़ोसी दुकानदार ने दुष्कर्म की कोशिश की। महिला का आरोप है कि घटना के 15 दिन बाद भी शिकायत पर पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। अब पीड़िता ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है।

धौलाना थाना अंतर्गत एक गांव निवासी महिला ने बताया कि वह करीब सात साल से अपने पति से अलग रह रही है और बाजार में चूड़ियों की दुकान करके गुजर बसर करती है। छह जून को पड़ोसी दुकानदार गंदी नीयत से उसकी दुकान में घुस आया और उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। इस संबंध में उसने पुलिस से शिकायत की, लेकिन अभी तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। पीड़िता ने शुक्रवार को एसपी कार्यालय पहुंचकर मामले की शिकायत की। एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed