फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   बिजली संकट पर भड़के ग्रामीण, उपैड़ा बिजलीघर पर की तालाबंदी

बिजली संकट पर भड़के ग्रामीण, उपैड़ा बिजलीघर पर की तालाबंदी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
बिजली संकट पर भड़के ग्रामीण, उपैड़ा बिजलीघर पर की तालाबंदी
उपैड़ा बिजलीघर पर की तालाबंदी एक्सईन-एसडीओ को बंधक बनाया
विज्ञापन


हापुड़। उपैड़ा बिजलीघर से जुड़े तीन गांवों में चार दिन से बिजली आपूर्ति न होने पर शुक्रवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने बिजलीघर पर तालाबंदी कर एक्सईन, एसडीओ और जेई को बंधक बना लिया। करीब तीन घंटे तक बिजलीघर पर ग्रामीणों का कब्जा रहा। क्षेत्रीय विधायक ने मौके पर पहुंचकर बिजली कर्मियों को कड़ी फटकार लगाकर ग्रामीणों को शांत कराया। तनाव के चलते बिजलीघर पर पुलिस बल भी तैनात रहा।
प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने बताया कि उपैड़ा बिजलीघर से उपैड़ा, अटूटा, रसूलपुर बहलोलपुर को बिजली सप्लाई होती है। बीते चार दिन से बिजलीघर पर फॉल्ट बता गांवों की आपूर्ति बाधित हुई पड़ी है। इस संबंध में अधिकारियों से वार्ता की गई तो कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। बिजलीघर के अवर अभियंता व एसडीओ ने फोन तक नहीं किया और अभद्रता की गई। चार दिन बिना बिजली के गर्मी से बेहाल लोगों का शुक्रवार को गुस्सा फूट पड़ा। तीनों गांवों के सैकड़ों ग्रामीण बिजलीघर पर पहुंचे और तालाबंदी शुरू कर दी। यह देख जेई महेश शर्मा, एसडीओ रामशरण रफूचक्कर हो गए। ग्रामीणों ने एक्सईन राकेश कुमार, एसडीओ को बंधक बना लिया। बिजलीघर पर हंगामे की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय विधायक कमल सिंह मलिक बिजलीघर पर पहुंचे और कर्मचारियों को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि गांवों को बेहतर आपूर्ति नहीं दी गई तो वह कड़ी कार्रवाई के लिए तैयार हो जाएं। विधायक के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। करीब तीन घंटे तक बिजलीघर पर ग्रामीणों के कब्जे में रहा। सूचना पर पुलिस भी पहुंच गई। हंगामा करने वालों में अमरपाल चौधरी, मेघराज प्रधान, वीरेंद्र कोरी, अमित चौधरी, बब्बल चौधरी, प्रदीप चौधरी, बब्ली, सुदामा मास्टर, सुरेंद्र सिंह, हरेंद्र चौधरी, सतीश शर्मा, बिट्टन, राहुल चौधरी, नेत्रपाल चौधरी, धीरेंद्र त्यागी, कृपाल सिंह, बिट्टू, संजू, दीपक शर्मा, मेनपाल, योगेंद्र शर्मा, देवेंद्र, गुड्डू, पंकज, कपिल चौधरी, श्यामवीर पाल समेत तीनों गांवों के सैकड़ों लोग शामिल रहे।
विज्ञापन


-तीन दिन से फुंकी पड़ी है मशीन
बिजलीघर पर लगी वीसीबी मशीन बीते तीन दिन से फुंकी पड़ी है। अफसरों ने इस मशीन को दुरुस्त कराना भी मुनासिब नहीं समझा। यही कारण है कि बिजलीघर से जुड़े गांवों में बिजली संकट बना हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


-सिंचाई के अभाव में सूखी फसलें
बिजलीघर से जुड़े इन गांवों में बिजली संकट के चलते फसलें सिंचाई के अभाव में सूखने की कगार पर पहुंच गई हैं। इसी के विरोध में ग्रामीणों ने तालाबंदी की।

अधीक्षण अभियंता बीएल मौर्य का कहना है कि इस तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। इस मामले की वह जांच कराएंगे। लापरवाही बरतने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed