{"_id":"5d0d2a408ebc3e079f1b3c4c","slug":"156114385610-hapur-news69","type":"story","status":"publish","title_hn":"मरीजों की जान से खिलवाड़ कर दौड़ रही तीन खटारा एंबुलेंस पर कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मरीजों की जान से खिलवाड़ कर दौड़ रही तीन खटारा एंबुलेंस पर कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन खटारा एंबुलेंस बेडे़ से बाहर
हापुड़। मरीजों की जान से खिलवाड़ कर सड़कों पर दौड़ रहीं स्वास्थ्य विभाग की तीन खटारा एंबुलेंस को सीएमओ ने निरीक्षण कर बेड़े से बाहर कर दिया है। इनके स्थान पर तीन नई एंबुलेंस मंगा ली गई है, साथ ही शासन से तीन अन्य नई एंबुलेंस की स्वीकृति मिल चुकी है।
जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को बहाल रखने के लिए स्वास्थ्य विभाग के पास छह (108 एंबुलेंस), दो (एएलएस एंबुलेंस), 16 (102 एंबुलेंस) समेत कुल 24 एंबुलेंस हैं। मरीजों द्वारा कई बार खटारा एंबुलेंस की शिकायत की गई थी। शुक्रवार को मुख्य चिकित्साधिकारी ने इन एंबुलेंस गाड़ियों का औचक निरीक्षण किया। इसमें 108 एंबुलेंस सेवा की तीन गाड़िया खटारा पायी गईं। मामले को गंभीरत से लेते हुए सीएमओ ने तत्काल प्रभाव से इन एंबुलेंस को बेडे़ से बाहर कर दिया। इनके बदले जिले को तीन नई एंबुलेंस मिल चुकी हैं। इतना ही नहीं सीएमओ द्वारा तीन अन्य नई एंबुलेंस गाड़ियों डिमांड शासन से की गई थी, इस डिमांड को भी स्वीकृत कर लिया गया है। जल्द ही स्वीकृत एंबुलेंस भी जिले को आवंटित हो जाएंगी। सीएमओ डा.र ाजवीर सिंह ने बताया कि मरीजों की जान से खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। जल्द ही विभाग के बेड़े में एंबुलेंस की संख्या बढ़कर 27 हो जाएगी।