फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   फर्जी चैक देकर दुकानदार को लगाया 2.18 लाख का चूना

फर्जी चैक देकर दुकानदार को लगाया 2.18 लाख का चूना

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2019 12:34 AM IST
विज्ञापन
फर्जी चैक देकर दुकानदार को लगाया 2.18 लाख का चूना
फर्जी चेक देकर दुकानदार को लगाया 2.18 लाख का चूना
विज्ञापन


हापुड़। कोतवाली क्षेत्र के स्वर्ग आश्रम रोड निवासी एक व्यापारी से माल लेकर एक व्यक्ति व उसके साथी ने दो लाख 18 हजार रुपए हड़प लिए। एसपी के आदेश पर पुलिस ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

स्वर्ग आश्रम रोड निवासी नवीन कुमार ने बताया कि वह एक मोबाइल कंपनी का डीलर है। उसकी बुलंदशहर रोड पर मैसर्स बख्श ईलाही एंड कंपनी के नाम से फर्म है। 16 मई को दरयागंज नई दिल्ली निवासी मूदस्सिर हाशमी व मेरठ निवासी गुल मुहम्मद उसकी फर्म पर पहुंचे। दोनों ने उसे बताया कि रेलवे रोड पर उसकी एम प्लेनेट के नाम से फर्म है। दोनों ने उसे विश्वास में ले लिया। इन लोगों ने माल लेकर रकम का भुगतान कुछ दिन बाद करने को कहा। 17 मई को उसने दोनों को करीब 78 हजार रुपए का माल दे दिया। कुछ समय बाद दोनों ने उसकी रकम का भुगतान कर दिया। इसके कुछ दिन बाद दोनों उससे दो लाख 48 हजार का माल ले गए। भुगतान चेक से करने की बात कहते हुए इन दोनों ने उसे दो फर्जी चेक थमा दिए। बैंक में चेक जमा करने पर पीड़ित को फर्जीवाड़े की जानकारी हुई। इसके बाद पीड़ित दोनों की फर्म पर पहुंचा, लेकिन फर्म पर ताला लगा था। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस से की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अब पीड़ित ने एसपी से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। एसपी डा. यशवीर सिंह के आदेश पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी महावीर सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed