फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   गढ़ ब्रजघाट समेत समूचे क्षेत्र में योगासन से जुड़े कार्यक्रम होंगे

गढ़ ब्रजघाट समेत समूचे क्षेत्र में योगासन से जुड़े कार्यक्रम होंगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 01:01 AM IST
विज्ञापन
गढ़ ब्रजघाट समेत समूचे क्षेत्र में योगासन से जुड़े कार्यक्रम होंगे
गढ़ ब्रजघाट में भी जबरदस्त उत्साह
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गढ़ ब्रजघाट समेत क्षेत्र में योगासन से जुड़े कार्यक्रम होंगे। इसमें भीड़ जुटाने के लिए भाजपा समेत सहयोगी कार्यकर्ताओं ने सघन जनसंपर्क किया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में शुक्रवार (आज) गढ़, ब्रजघाट, सिंभावली, बक्सर, डेहरा कुटी, नानपुर, झड़ीना, गुरुकुल पूठ समेत क्षेत्र में कार्यक्रमों का आयोजन होना है। इनमें योगासन से जुड़ा अभ्यास भी कराया जाएगा। इसके अलावा डीएम स्कूल, डीआर इंटरनेशनल स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर समेत अधिकांश शिक्षण संस्थाओं में भी योग दिवस के उपलक्ष्य में कार्यक्रम होने हैं। पार्टी स्तर से होने वाले कार्यक्रमों में भीड़ जुटाने को भाजपा ने अंकुर त्यागी, विनय त्यागी, ठाकुर सतबीर, विजय शर्मा ने अलग अलग टीम बनाकर गढ़ ब्रजघाट समेत गांवों में सघन जनसंपर्क किया। गुरुकुल पूठ संस्थापक स्वामी धर्मेश्वरानंद सरस्वती, आरआरएस के जिला प्रचार प्रमुख शशिकांत आर्य और डीएम स्कूल प्रबंधक राजेंद्र सिंह ने बताया कि इस आधुनिक मशीनी युग में मनुष्य आलसी होता जा रहा है, जिससे व्यायाम के अभाव में उसे कई तरह की बीमारी अपनी गिरफ्त में ले रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed