फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   इंसान से शैतान और फिर साधू बन गया

इंसान से शैतान और फिर साधू बन गया

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 12:57 AM IST
विज्ञापन
इंसान से शैतान और फिर साधू बन गया
इंसान से शैतान और फिर साधू बन गया
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। इंसान से शैतान और फिर साधू बने किसान के नौकर ने रिश्ते नातों को अलविदा कहकर धर्म का चोला पहन लिया था। करीब 19 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ने पर सारी हकीकत सामने आई। उसने मालिक की हत्या का बदला लेने के लिए दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया था।
जनपद बागपत के छपरौली निवासी ओमवीर की कहानी हिंदी फिल्म की कहानी जैसा ही है। करीब 19 साल से सिंभावली क्षेत्र के गांव जमालपुर के शिव मंदिर में राकेश नाथ गिरि बनकर पुजारी का काम देख रहा था। गांव जमालपुर ही नहीं बल्कि आसपास के दर्जनों गांवों में ओमवीर उर्फ राकेश नाथ गिरि को बड़े सम्मान की नजरों से देखा जाता है, क्योंकि वह हर साल मंदिर में भंडारा कर हरिद्वार, प्रयागराज, बनारस, विदुर कुटी, शुक्रताल जैसे तीर्थ स्थलों के साधू संतों को बुलाकर धार्मिक कार्य करवाता था। ओमवीर उर्फ राकेश गिरि को बागपत पुलिस ने 17 जून की रात गिरफ्तार किया था। उसके इंसान से शैतान और फिर साधू बनने का इतिहास सामने आने पर गांव जमालपुर समेत आसपास के लोग भौचक्के हो गए। हरियाणा के पानीपत जनपद के समालखा क्षेत्र में नौकरी करने के दौरान मालिक किसान मखनी की हत्या हो गई थी, जिसने ओमवीर उर्फ राकेश गिरि की जिंदगी का सारा खाका ही बदलकर रख दिया। अपने किसान मालिक की हत्या का बदला लेने को घरेलू नौकर ओमवीर ने 19 साल पहले सतीश और रामकिशन को मौत के घाट उतार दिया था। उसके बाद राकेश नाथ गिरि बनकर उसने भगवा चोला धारण कर गांव जमालपुर के मंदिर में डेरा जमा लिया था।
विज्ञापन

सीओ अशोक शुक्ल ने बताया कि दोहरे हत्याकांड में गिरफ्तार न होने पर हरियाणा पुलिस ने ओमवीर उर्फ राकेश नाथ गिरि पर पांच हजार का इनाम भी घोषित किया था। उसे पकड़ में आने पर बागपत पुलिस ने जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed