फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   हमले में घायल हुआ मजदूर 16 दिन बाद भी अस्पताल में भर्ती

हमले में घायल हुआ मजदूर 16 दिन बाद भी अस्पताल में भर्ती

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jun 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
हमले में घायल हुआ मजदूर 16 दिन बाद भी अस्पताल में भर्ती
जानलेवा हमले के आरोपियों पर नहीं हो रही कार्रवाई
विज्ञापन


गढ़मुक्तेश्वर। हमले में घायल हुआ मजदूर 16 दिन बाद भी अस्पताल में भर्ती है, लेकिन मुकदमा दर्ज होने के बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। फैसले का दबाव बनाने को आरोपियों ने पीड़ित पक्ष के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करा दिया। पीड़ित के भाई ने एडीजी मेरठ को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।

सिंभावली क्षेत्र के गांव वैट का यूनुस मजदूरी कर परिवार का गुजर बसर करता है। दीवार को लेकर कहासुनी होने से गुस्साए पड़ोसियों ने चार जून को घर में घुसकर उस हमला कर दिया था। यूनुस का मेरठ के मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। दूसरी तरफ केस दर्ज होने के बाद भी हमलावर खुलेआम घूम रहे हैं। घायल के भाई अय्यूब ने एडीजी मेरठ को पत्र देकर उल्लेख किया है कि अस्पताल में भर्ती चल रहे यूनुस का पुलिस अभी तक हालचाल जानने और बयान नहीं पहुंच पाई है, बल्कि उल्टे आरोपी पक्ष की तरफ से पांच जून को कराई गई मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर फर्जी मुकदमा भी दर्ज कर दिया है। एडीजी प्रशांत कुमार ने पीड़ित पक्ष को भरोसा दिया कि मामले की पूरी तरह निष्पक्ष जांच होगी और विपक्षी से संबंधित मेडिकल का दोबारा परीक्षण भी कराया जाएगा। एसओ का कहना है कि दोनों ही पक्षों की तहरीर पर दर्ज की गईं रिपोर्ट के आधार पर जांच पड़ताल कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed