{"_id":"5d029b05bdec226d7e0dd92d","slug":"15604518357-garh-news161","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को घर से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहेज की मांग पूरी न होने पर महिला को घर से निकाला
विज्ञापन

गढ़मुक्तेश्वर। सिंभावली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने अपने पति व सुसरालियों पर दहेज को लेकर मारपीट का आरोप लगा थाने में तहरीर दी है। पीड़िता ने अपने सुसरालियों के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है।
सिंभावली क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी तरन्नुम ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर दी है। जिसका कहना है उसका निकाह करीब डेढ़ साल पहले क्षेत्र के ही गांव सिखैड़ा निवासी एक युवक से हुआ था। महिला का कहना है कि निकाह के कुछ दिन बाद से ही उसके पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज की मांग को लेकर उसका उत्पीड़न शुरू कर दिया। महिला का आरोप है कि बृहस्पतिवार की सुबह राजपुर ले जाने के बहाने से पति उसे सिंभावली रेलवे स्टेशन पर छोड़ कर चला गया, जिसकी सूचना उसने अपने परिजनों को दी। इसके बाद उसका भाई रेलवे स्टेशन पर पहुंचा और उसे वापस ससुराल लेकर आ गया। महिला ने बताया कि घर में घुसते ही देवर और तीन ननदों ने उनपर हमला कर दिया, जिन्होंने मारपीट कर उसके भाई की बाइक और उसके पास मौजूद 20 हजार की नकदी भी छीन ली। पीड़िता का आरोप है कि दहेज की मांग पूरी न होने पर सास-ससुर और पति उसे तलाक देने की धमकी भी दे रहे हैं। पीड़िता ने पति समेत ससुराल पक्ष के लोगों को नामजद करते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है। एसओ नीरज कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।